आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सामना टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान से हुआ, जिसमें उन्होंने हरारे के स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऐतिहासिक रन चेज करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। वहीं खिताबी मैच के लिए जगह पक्की होने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे आयुष म्हात्रे का भी बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने फैंस से भी खास अपील की है। टीम इंडिया का फाइनल मैच में सामना इंग्लैंड से होगा और दोनों टीमों के बीच से मुकाबला 6 फरवरी को हरारे के स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
बस हमें सपोर्ट करते रहें
भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने फाइनल में पहुंचने के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए बयान में कहा कि फाइनल में पहुंचने का एहसास काफी अच्छा है और हमारे लिए वर्ल्ड कप फाइनल खेलना काफी अच्छा है। घर पर जो फैंस हैं उनसे मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि बस हमें सपोर्ट करते रहें, आप हमें बहुत अच्छा सपोर्ट कर रहे हैं। हम फाइनल मैच में अपना 110% देंगे और जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। हम फाइनल मैच को सिर्फ एक गेम की तरह रखेंगे और बस अपना गेम खेलेंगे जिसमें मैदान पर अच्छा एटीट्यूड रखेंगे। हमने अपने देश में काफी क्रिकेट खेला है, जिसमें हम बैक टू बैक भी मुकाबले खेलते हैं, इसलिए हम इन कंडीशंस के आदी हैं और उम्मीद है कि हम फाइनल मैच से पहले अच्छे से रिकवर हो जाएंगे।
टीम इंडिया का पलड़ा रहा है तक भारी
इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ टीम इंडिया का यूथ वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिला है। अभी तक भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 55 यूथ वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से वह 41 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं उन्हें सिर्फ 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का कोई भी परिणाम नहीं निकल सका। ऐसे में भारतीय टीम के इस रिकॉर्ड को देखते हुए उनसे ट्रॉफी जीतने की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक, कौन है अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, निकोलस पूरन को छोड़ दिया पीछे, फाइनल में इतिहास रचने का मौका
Latest Cricket News