1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, निकोलस पूरन को छोड़ दिया पीछे, फाइनल में इतिहास रचने का मौका

वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, निकोलस पूरन को छोड़ दिया पीछे, फाइनल में इतिहास रचने का मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 04, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 10:03 pm IST

U19 World Cup 2026: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट से मात देने के साथ खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 68 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : X/BCCI

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें पूरी तरह से टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने मुकाबले को एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 311 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 33 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसमें कुल 4 छक्के देखने को मिले। इसके दम पर वैभव सूर्यवंशी एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया। वहीं अब फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका भी रहेगा।

वैभव के निशाने पर अब डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 के वर्ल्ड कप में कुल 18 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से इंग्लैंड के जैक बर्नहैम के साथ वैभव सूर्यवंशी आ गए हैं, जिसमें दोनों के नाम 15-15 छक्के दर्ज हैं। जैक बर्नहैम ने साल 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 15 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से निकोलस पूरन और माइकल हिल का नाम है जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 14-14 छक्के लगाए थे। अब यदि वैभव सूर्यवंशी 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में 4 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह डेवाल्ड ब्रेविस के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका) - 18 छक्के, साल 2022
  • जैक बर्नहैम (इंग्लैंड) - 15 छक्के, साल 2016
  • वैभव सूर्यवंशी (भारत) - 15 छक्के, साल 2026
  • माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) - 14 छक्के, साल 2008
  • निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 14 छक्के, साल 2014

अब तक वैभव ने बनाए हैं 44 के औसत से रन

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अब तक एक भी शतकीय पारी इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में देखने को नहीं मिली है, जिसमें सभी को उम्मीद है कि वह फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ इस कमी को भी दूर कर देंगे। वैभव ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 44 के औसत से 264 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं, तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन ने 20 गेंदों में 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, नॉर्खिया के एक ओवर में जड़ दिए 3 छक्के; देखें VIDEO

WPL Final 2026: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, कहां देखें Live Streaming और सीधा प्रसारण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल