1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का फोकस ODI वर्ल्ड कप 2027 पर, बोले- रिटायरमेंट का ख्याल ही नहीं आता

रोहित शर्मा का फोकस ODI वर्ल्ड कप 2027 पर, बोले- रिटायरमेंट का ख्याल ही नहीं आता

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 26, 2026 05:35 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 05:35 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप जीतने के अपने सपने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट्स की चुनौती काफी अलग होती है, क्योंकि इनमें हर मैच नए मैदानों पर और अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलना पड़ता है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने फ्यूचर को लेकर बात की। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका ध्यान इस वक्त सिर्फ अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। इसके साथ ही हिटमैन ने ये भी कहा कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हाल ही में उनके संन्यास को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि बीसीसीआई सचिव ने खबरों को खारिज कर दिया था।

ODI क्रिकेट में अपने फ्यूचर को लेकर रोहित शर्मा ने क्या कहा?

39 साल के रोहित शर्मा ने ANI के हवाले से कहा कि जब तक वे क्रिकेट खेल रहे हैं, उनके पास हासिल करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया रहेगा। उन्होंने साफ किया कि उनके मन में यह ख्याल कभी नहीं आएगा कि उन्होंने सब कुछ पा लिया है। वे आगामी वर्ल्ड कप तथा उसमें मिलने वाले मौकों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रोहित ने बताया कि वर्ल्ड कप या कोई भी आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसमें हर मैच अलग-अलग मैदानों पर और नई टीमों के खिलाफ होता है। इसी वजह से खिलाड़ियों को हर मैच के लिए अलग रणनीति बनानी पड़ती है, अपनी सोच बदलनी होती है और नए सिरे से तैयारी करके मैदान में उतरना पड़ता है।

2023 ODI वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में फाइनल तक पहुंचा था भारत

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 और 2024 में दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन वे अभी तक वनडे (ODI) वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। साल 2023 के वर्ल्ड कप में भारत जब फाइनल तक पहुंचा, तब रोहित ही टीम के कप्तान थे, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। अब 2027 में होने वाला अगला वनडे वर्ल्ड कप, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड कप की इस ट्रॉफी को उठाने का एक और बड़ा मौका होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में रोहित ने लगाया था शतक

रोहित शर्मा ने अपनी पिछली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बहुत बेहतरीन खेल दिखाया और आखिरी मैच में शतक जड़कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वे अच्छा प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह और मजबूत करना चाहेंगे। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने तक रोहित 40 साल के हो जाएंगे और फिलहाल वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं। वह टेस्ट और टी-20 से वे संन्यास ले चुके हैं। रोहित अब आगामी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करके भारत को खिताब दिलाना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

"चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े, मकसद वर्ल्ड कप जीतना"; कोहली ने खुद से किए वादे का किया खुलासा

टीम इंडिया ने बुलेट ट्रेन से किया नागोया तक का सफर, नजरें अब एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मैच पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।