1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने 20 गेंदों में 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, नॉर्खिया के एक ओवर में जड़ दिए 3 छक्के; देखें VIDEO

ईशान किशन ने 20 गेंदों में 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, नॉर्खिया के एक ओवर में जड़ दिए 3 छक्के; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 04, 2026 09:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 09:14 pm IST

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग में उतरे ईशान किशन के बल्ले से सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी देखने को मिली।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AP

भारतीय टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें ओपनिंग जोड़ी जिसको लेकर पिछले काफी समय से बात की जा रही थी, उसमें बदलाव देखने को मिला। अभिषेक शर्मा के साथ इस वॉर्मअप मैच में पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई जिनका न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला था। ईशान किशन ने ओपनिंग में मौका मिलने के साथ इसे भी दोनों हाथों से भुनाया और सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की बेहतरीन पारी खेल दी जिसके बाद वह रिटायर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ईशान किशन ने 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

टीम इंडिया की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये साफ कर दिया गया कि मेगा टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग में ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 265 रनों के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 53 रनों की पारी खेली, जिसके बाद उन्हें रिटायर आउट कर दिया गया। ईशान किशन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कुल 7 छक्के और 2 चौके भी लगाए। ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान साउथ अफ्रीकी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ एक ओवर में तीन छक्के भी लगाए जिसमें उनके शॉट को रोक पाना किसी भी अफ्रीकी टीम के फील्डर के लिए आसान काम नहीं दिख रहा था।

तिलक वर्मा ने भी वापसी के साथ दिखाया फॉर्म

ईशान किशन के ओपनिंग में आने का सबसे बड़ा कारण तिलक वर्मा की टीम इंडिया में वापसी है, जिसमें नंबर-3 पर उन्हें खेलने का मौका मिला। तिलक ने वापसी के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में आउट होने से पहले 18 गेंदों का सामना करने के साथ 45 रनों की पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 236.84 का देखने को मिला। तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान कुल तीन चौके और तीन छक्के भी लगाए।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचना लगभग मुश्किल, भारतीय टीम से मुकाबला ना खेलने पर खटिया खड़ी होना तय

आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गया नंबर वन, हार्दिक पांड्या से है टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल