A
Hindi News खेल क्रिकेट बाबर आजम अब ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, दो मैचों में बने केवल इतने ही रन

बाबर आजम अब ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, दो मैचों में बने केवल इतने ही रन

बाबर आजम इस वक्त रन नहीं पा रहे हैं। वे अभी बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं।

babar azam- India TV Hindi Image Source : GETTY बाबर आजम

Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस वक्त खराब दौर से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान से बाहर भी उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। पिछली दो पारियों के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि बाबर आज इस वक्त पूरी तरह से फ्लॉप चल रहे हैं। बाबर अभी बीबीएल यानी बिग बैश लीग खेल रहे हैं, लेकिन वे अपनी टीम के लिए टेंशन का सबब बने हुए हैं। 

सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं बाबर आजम

बाबर आजम अभी बी​बीएल खेल रहे हैं। बुधवार को सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच में बाबर आजम ओपनिंग के लिए आए। ​​बिग बैश लीग में बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं। बुधवार को ओपनिंग के लिए उतरे बाबर आजम 10 बॉल पर केवल 9 ही रन बना सके और आउट हो गए। इसमें एक चौका शामिल था। इससे पहले जब पिछले मैच में बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए तो पांच बॉल पर 2 ही रन बना सके। इस तरह से दो मैचों में बाबर के केवल 11 ही रन हो पाए हैं। 

बाबर आजम की टीम नहीं बना पाई बड़ा स्कोर

सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज बाबर आजम जब आउट हुए तब टीम का स्कोर केवल 12 रन था और तीसरा ओवर चल रहा था। चूंकि टीम को पहला झटका जल्द ही लग गया था, इसलिए टीम इससे उबर ही नहीं पाई और बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। टीम पूरे 20 ओवर तक संघर्ष करती रही। 

जोशुआ फिलिप ने खेली तेजतर्रार पारी

इस बीच जोशुआ फिलिप ने बीच में आकर जरूर आक्रामक बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए। फिलिप ने केवल 28 बॉल पर 46 रन ठोक दिए। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। खैर ये तो रही मैच की बात, लेकिन सवाल यही है कि बाबर आजम का बल्ला कब तक चलना शुरू होगा। उनके खराब प्रदर्शन के ​कारण पाकिस्तानी टीम और बीबीएल में उनकी टीम परेशानी का सामना कर रही है। 

कभी थे तीनों फॉर्मेट के स्टार खिलाड़ी

बाबर आजम कभी टी20 और वनडे के अलावा टेस्ट के भी बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते थे। वे पाकिस्तान टीम के कप्तान भी थे, लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में उनका फार्म गिरता चला गया और अब वे ना तो किसी टीम के कप्तान हें और ना ही उनकी जगह टीम में पक्की है। अगर यही सिलसिल चला तो आने वाले वक्त में उनका करियर भी खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: तिलक वर्मा की छलांग, सूर्यकुमार यादव टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर, आईसीसी रैंकिंग में उठापटक

आईपीएल में टीम बदलने के बाद एक भी मैच नहीं खेल पाया है ये खिलाड़ी, आखिर माजरा क्या है?

Latest Cricket News