A
Hindi News खेल क्रिकेट बाबर आजम का शर्मनाक कारनामा, 10वीं बार डक पर आउट होते ही पाकिस्तान के लिए रच दिया इतिहास

बाबर आजम का शर्मनाक कारनामा, 10वीं बार डक पर आउट होते ही पाकिस्तान के लिए रच दिया इतिहास

बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। श्रीलंका के खिलाफ T20I ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में बाबर बुरी तरह फ्लॉप हुए।

Babar Azam- India TV Hindi Image Source : AP बाबर आजम

Babar Azam 10th Duck in T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अपनी खराब किस्मत के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। T20I क्रिकेट में वापसी के बाद से ही खराब फॉर्म बाबर का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। बल्ले से लगातार फेल होने का यह सिलसिला पाकिस्तान में खेली जा रही T20I ट्राई सीरीज में भी जारी है। बाबर आजम ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरे लेकिन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस तरह बाबर आजम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बाबर ने सिर्फ 2 गेंदों का सामना किया। दुष्मंता चमीरा ने बाबर को LBW आउट किया। 

दरअसल, बाबर आजम T20I क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सैम अयूब और उमर गुल की बराबरी कर ली है। बाबर आजम 10वीं बार डक पर पवेलियन लौटे। सैम अयूब और उमर अकमल नाम भी 10-10 डक दर्ज हैं। एक डक और बनाते ही बाबर साथी खिलाड़ी सैम अयूब और अकमल को पछाड़ते हुए नंबर-1 की पॉजिशन हासिल कर लेंगे। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

  • सैम अयूब - 10 
  • उमर अकमल - 10
  • बाबर आजम - 10 
  • शाहिद अफरीदी - 8

आपको जानकर हैरानी होगी कि बाबर अपनी आखिरी 9 T20I पारियों में 4 बार डक पर आउट हो चुके हैं। यह आंकड़ा उनके करियर के लिए बड़े सवाल खड़ा करता है, क्योंकि वे हमेशा से पाकिस्तान बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बाबर की लय लगातार उतार-चढ़ाव भरी रही है। जहां एक ओर उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद रहती है, वहीं बार-बार शून्य पर आउट होना उनकी टीम को बड़ा झटका दे रहा है।

बाबर आजम के सामने कड़ी चुनौती

पाकिस्तान के सामने अब T20I वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट हैं, जिसका आगाज 7 फरवरी से होगा। ऐसे में टीम को शीर्ष क्रम के इस अनुभवी बल्लेबाज से दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी। फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि बाबर जल्द ही इस खराब दौर से निकलकर अपनी लय फिर हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें:

टीम का साथ छोड़कर अचानक रांची पहुंचा ये खिलाड़ी, अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ मचाएगा गदर!

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मिले PM मोदी, वीडियो आया सामने

Latest Cricket News