1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम की क्या हो पाएगी इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी, खुद बताया कितने हैं फिट

बाबर आजम की क्या हो पाएगी इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी, खुद बताया कितने हैं फिट

बाबर आजम आज से शुरू होने वाले इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में खेलने के लिए तैयार हैं, हालांकि मुकाबले से एक दिन पहले उन्होंने खुद ही माना कि वे 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। मैच लॉर्ड्स में होगा।

babar azam- India TV Hindi
Image Source : AP बाबर आजम

बाबर आजम क्या पूरी तरह से फिट हो गए हैं। क्या वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में ​बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे। इसका जवाब खुद बाबर ने ही दिया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच से एक दिन पहले बाबर ने अपने आपको लेकर अपडेट दिया है। पाकिस्तानी टीम पिछला मैच पारी से हारकर यहां पहुंची है। अब उस पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। 

बाबर बोले, वे 90 प्रतिशत फिट, लॉर्ड्स टेस्ट खेलने के लिए तैयार

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम फिर से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर ने कहा कि उन्होंने फिर से कुछ प्रैक्टिस सेशन किए हैं और मैच के लिए 90 परसेंट फिट हैं। यानी मैच के ए​क दिन पहले तक वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जोकि वे खुद ही मान रहे हैं। बाबर आजम सीरीज से पहले हाथ की चोट से जूझ रहे थे, जो कि उन्हें प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी थी। बाबर ने कहा कि जब भी वे पाकिस्तान के लिए कप्तानी करते हैं तो उनके लिए गौरव की बात होती है। वे अगला मैच हार हाल में खेलना चाहते हैं। 

किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे बाबर

अब सवाल ये है कि बाबर आजम किस नंबर पर बैटिंग के लिए आते हैं। वैसे तो वे नंबर चार पर आते हैं, जहां पिछले मैच में अब्दुल्ला शफीक आए थे, जिन्होंने पहली पारी में अर्धशतक भी लगाया था, हालांकि दूसरी पारी में वे सस्ते में आउट हो गए थे। बाबर चाहते हैं कि अब्दुल्ला नंबर चार पर ही बैटिंग करें। यानी बाबर तीसरे नंबर पर आने का प्लान बना रहे हैं। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी पाकिस्तानी टीम 0.1 से पीछे चल रही है। अगर ये मैच भी पाकिस्तानी टीम हारी तो सीरीज हाथ से ​निकल जाएगी। पाकिस्तानी टीम पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है और हो सकता है कि अब टीम इसके फाइनल की रेस से भी बाहर हो जाए। 

वापसी के बाद एक टेस्ट जीत चुके हैं बाबर आजम

सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पहले बैटिंग करते हुए केवल 171 रन ही बना पाई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने 409 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में भी महज 135 रन पर ही आउट हो गई थी। इस तरह से टीम को पारी और 103 रनों की करारी हार मिली थी। बाबर आजम को हाल में फिर से टेस्ट की कप्तानी मिली है। इसके बाद वे वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज बराबर करके आ रहे हैं। पिछले मैच में टीम की कमान सलमान अली आगा के पास थी। 

यह भी पढ़ें 

श्रीलंका ने बनाई टीम इंडिया पर बढ़त, अब क्या होगी आखिरी दिन शुभमन गिल की रणनीति

लॉर्ड्स टेस्ट में मैदान पर उतरते ही रूट करेंगे पोंटिंग-वॉ की बराबरी, सचिन और एंडरसन से रह जाएंगे सिर्फ पीछे

Latest Cricket News