A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के साथ संभावित सीरीज को लेकर बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम, इस देश के दौरे को लिया टालने का फैसला

भारतीय टीम के साथ संभावित सीरीज को लेकर बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम, इस देश के दौरे को लिया टालने का फैसला

IND vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर महीने में आयरलैंड दौरे को टाल दिया है, जिसमें उनकी नजरें अपने देश में भारतीय टीम की लिमिटेड ओवर्स की संभावित सीरीज की मेजबानी करने पर टिकी हुई है।

IND vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम बांग्लादेश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने गलत फैसले के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बोर्ड ने अब बीसीसीआई से अपने संबंधों को सुधारने के प्रयास शुरू किए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसी कड़ी में एक बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर महीने में अपनी टीम के आयरलैंड दौरे को टालने का फैसला लिया है। बीसीबी के इस फैसले की सबसे बड़ी वजह पिछले काफी समय से टलता आ रहा भारतीय टीम का दौरा है जिसको लेकर अब वह इस कड़ी में अपने प्रयास को तेज करना चाहता है। साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश टीम के लिए घर पर भारत के खिलाड़ी ये लिमिटेड ओवर्स सीरीज तैयारियों के नजरिए से काफी अहम मानी जा रही है।

आपसी सहमति से टाला बांग्लादेश ने आयरलैंड का दौरा

भारत के खिलाफ सितंबर महीने में संभावित सीरीज को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर ऑफीशियल ने क्रिकबज को दिए अपने बयान में कहा कि भारत का दौरा सितंबर विंडो में आने के बाद आयरलैंड सीरीज को आगे के लिए टालने का प्रयास किया गया था। हालांकि आयरलैंड के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अभी नए शेड्यूल को तय करना मुश्किल काम था। इसी को लेकर दोनों बोर्ड के बीच हुई बातचीत के बाद आपसी सहमति से इस सीरीज को साल 2027 में शेड्यूल करने की योजना बनाई जा रही है।

बीसीबी के इस फैसले के बाद उनके लिए भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज काफी अहम हो गई है, क्योंकि उसे वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सीधे क्वालीफाई करने के लिए इस सीरीज को जीतना काफी जरूरी है। बांग्लादेश अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में 79 रेटिंग अंक के साथ 9वें नंबर पर है, जिसमें उसे सीधे क्वालीफाई करने के लिए 8वें नंबर पर पहुंचना होगा। आईसीसी के नियमानुसार 31 मार्च 2027 तक रैंकिंग में टॉप-8 टीमें वनडे वर्ल्ड कप में सीधे अपनी जगह को पक्का करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर खेलना होगा।

टीम इंडिया सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही करेगी बांग्लादेश का दौरा

भारतीय टीम को संभावित कार्यक्रम के अनुसार जो पहले घोषित किया गया था उसके अनुसार उसे बांग्लादेश में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी था। इसमें 1, 3 और 6 सितंबर को जहां वनडे मुकाबले खेले जाने थे। वहीं इसके बाद 9, 12 और 13 सितंबर को टी20 मैच दोनों टीमों के बीच होने थे। हालांकि दोनों देशों के बीच के रिश्ते खराब होने के चलते इसे टालने का फैसला लिया गया। अब टीम इंडिया सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही बांग्लादेश का दौरा करेगी।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले दिया बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मारूंगा

टी20 सीरीज के बीच बदला कप्तान, 103 मैचों के बाद पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेगा ये खिलाड़ी

Latest Cricket News