इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कुछ ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि उन्हें भविष्य के सुपरस्टार प्लेयर के तौर पर देखा जा रहा है। इसी में एक नाम 14 साल के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शामिल है जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में डेब्यू किया अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया था। अब इस सीजन वैभव का असली परीक्षा होने वाली है क्योंकि सभी टीमें उनके खिलाफ बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। वहीं आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले वैभव सूर्यवंशी का भी बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने इरादों को पूरी तरह से जाहिर कर दिया है।
ऐसा है तो मैं 2000-3000 रन मारूंगा
आईपीएल 2026 के सीजन में ऑरेंज कैप जीतने के दावेदारों में एक नाम वैभव सूर्यवंशी का भी शामिल है। वहीं सीजन का आगाज होने से पहले एक इवेंट में वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह कितने रन बनाने का टारगेट देख रहे हैं, तो इसके जवाब में वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि आप इस तरह का सवाल पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि 2000 से 3000 रन बनाने की कोशिश करूंगा। वैभव सूर्यवंशी के इस जवाब को सुनने के बाद उनके बगल में बैठे रवींद्र जडेजा भी हंसने लगे क्योंकि एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज के लिए इतने रन बनाना लगभग असंभव काम है।
मेरा काम टीम को जीत दिलाना है
वैभव सूर्यवंशी ने अपने मजाकिया अंदाज में दिए जवाब के बाद आगे कहा कि आगामी सीजन को लेकर मेरा ऐसा कोई भी टारगेट नहीं है। मैं बस प्रोसेस को फॉलो करने की कोशिश करता हूं और कोशिश सिर्फ अपने प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाने की रहती है। मैं अपने लिए किसी भी तरह के पर्सनल माइलस्टोन को लेकर मैदान पर खेलने नहीं उतरता हूं। बता दें कि पिछले सीजन में जब वैभव ने डेब्यू किया था तो उसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था। अभी तक आईपीएल में वैभव ने 7 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 36 के औसत से 252 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें
IPL 2026: लंबी होती जा रही है इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट, अब तक इतनी टीमों को लग चुका है झटका
कैमरून ग्रीन से क्यों नाराज हैं आर अश्विन? अब IPL फ्रेंचाइजी को दी सैलरी काटने की सलाह