1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुस्तफिजुर रहमान हुए IPL से बाहर तो एक्शन में आया बांग्लादेश बोर्ड, T20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC से की ये अपील

मुस्तफिजुर रहमान हुए IPL से बाहर तो एक्शन में आया बांग्लादेश बोर्ड, T20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC से की ये अपील

BCCI के आदेश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को KKR से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी चर्चा की।

Mustafizur Rahman - India TV Hindi
Image Source : PTI मुस्तफिजुर रहमान

3 जनवरी को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते हुए राजनितिक तनाव को देखने के बाद यह कदम उठाया। पिछले महीने हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बीच मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रात करीब 9:30 से बजे एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर भी बात की गई।

प्लेयर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता में है बांग्लादेश बोर्ड

बांग्लादेश अब चाहता है कि उनके T20 वर्ल्ड कप मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं, इसके लिए अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ICC को पत्र लिखेंगे। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश को अपने तीन मैच कोलकाता में खेलने हैं। लेकिन बांग्लादेश बोर्ड के अधिकारी कोलकाता में होने वाले मैच से पहले अपने प्लेयर्स की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस वजह से वह चाहते हैं कि उनके मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएं।

BCB अब ICC को लिखेगा पत्र

3 जनवरी को जूम पर BCB के बोर्ड डायरेक्टर्स की इमरजेंसी मीटिंग के बाद, मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने ESPNcricinfo के हवाले से कहा कि कोलकाता में T20 वर्ल्ड कप के हमारे तीन मैच हैं, इसलिए आज जो हुआ है, उसके बारे में हम ICC को लिखेंगे। बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने कहा कि उन्हें भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता है, क्योंकि BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL से हटाने की वजह बताते हुए हाल के घटनाक्रमों का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह BCB को ICC को पत्र लिखकर अपने मैच श्रीलंका में करवाने के लिए कहेंगे।

आसिफ नजरुल ने प्लेयर्स की सिक्योरिटी को लेकर जताई चिंता

नजरुल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा कि मैंने BCB से इस पूरे मामले को ICC को समझाने के लिए कहा है। बोर्ड को बताना चाहिए कि जब एक बांग्लादेशी क्रिकेटर कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद भारत में नहीं खेल सकता, तो पूरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत में कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती। मैंने बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि वे ICC से अनुरोध करें कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में करवाए जाएं।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली के बराबर पहुंचे डेविड वॉर्नर, शतक जड़कर T20 क्रिकेट में कर डाला ऐसा कमाल

शतक भी नहीं आया काम, श्रेयस अय्यर के वापसी करते ही बाहर हो गया ये खिलाड़ी

Latest Cricket News