बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और होबार्ट हैरिकेन्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें हैरिकेन्स की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। थंडर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद हैरिकेन्स की टीम ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। सिडनी थंडर की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के लिए डेविड वॉर्नर ने अच्छा प्रदर्शन किया और दमदार शतक लगाया।
डेविड वॉर्नर ने खेली 130 रनों की दमदार पारी
सिडनी थंडर की टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने 65 गेंदों में कुल 130 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनके आगे विरोधी गेंदबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। शतक जड़ते ही वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों ही बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 9-9 शतक लगाए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | शतक |
| क्रिस गेल | 22 |
| बाबर आजम | 11 |
| विराट कोहली | 9 |
| डेविड वॉर्नर | 9 |
| राइली रूसो | 9 |
डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में बना चुके 13000 से ज्यादा रन
डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी दुनियाभर की लीग्स में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 429 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13769 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 113 अर्धशतक निकले हैं। वॉर्नर की गिनती दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है और वह तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।
डेविड वॉर्नर के अलावा फ्लॉप रहे बाकी के बल्लेबाज
होबार्ट हैरिकेन्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने जरूर शतक लगाया, लेकिन उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज अच्छा करने में सफल नहीं हो पाए। होबार्ट की टीम के लिए टिम वार्ड ने दमदार 90 रनों की पारी खेली। मिचेल ओवन के बल्ले से 45 रन निकले। दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की थी और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। निखिल चौधरी ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम को जिताकर ही दम लिया।
यह भी पढ़ें:
शतक भी नहीं आया काम, श्रेयस अय्यर के वापसी करते ही बाहर हो गया ये खिलाड़ी
T20 World Cup 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी चोटिल, इस टीम की बढ़ गई टेंशन!