1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL 2026 में खेलने से मना कर सकते हैं बांग्लादेश के प्लेयर्स, खेल मंत्री ने टूर्नामेंट से पहले दिया बड़ा बयान

PSL 2026 में खेलने से मना कर सकते हैं बांग्लादेश के प्लेयर्स, खेल मंत्री ने टूर्नामेंट से पहले दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने PSL में अपने प्लेयर्स के खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर सुरक्षा की चिंता हुई तो बांग्लादेश के क्रिकेटर आने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं लेंगे।

PSL- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB@RAJIV01 पाकिस्तान सुपर लीग

बांग्लादेश के सरकार ने PSL में खेलने वाले अपने प्लेयर्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वो अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने से रोक सकते हैं। देश के खेल मंत्री अमीनुल हक का कहना है कि अगर उनके प्लेयर्स को पाकिस्तान में सुरक्षा की दिक्कत रही तो वह इस साल पीएसएल में नहीं खेलेंगे। पीएसएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होना है। अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के संघर्ष और तेल की कमी के चलते पाकिस्तान बोर्ड को यह लीग कराने में काफी दिक्कत हो रही है।

कई विदेशी प्लेयर्स PSL से अपना नाम ले चुके हैं वापस

PSL 2026 के शुरू होने से पहले ही दुनियाभर के कई क्रिकेटर इस लीग से नाम वापस ले चुके हैं। कई प्लेयर्स PSL से अपना नाम वापस लेकर अब IPL में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकबज के हवाले से खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि अगर सुरक्षा का मसला है तो वे अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। वे इस बारे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सरकार का फैसला सामने आने के बाद ही वह PSL में खेलने पर फैसला ले पाएंगे।

खेल मंत्री अमीनुल ने PSL में बांग्लादेश के प्लेयर्स के खेलने पर क्या कहा?

अमीनुल ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे क्रिकेटर नहीं जाएंगे अगर वहां सुरक्षा की दिक्कत हुई। पहले बीसीबी को इस बारे में हमें जानकारी देनी होगी और फिर सुरक्षा पर जांच के बाद हम आधिकारिक फैसला करेंगे। अगर बीसीबी यह तय करता है कि कोई समस्या नहीं होगी तब हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें तय करना होगा कि खिलाड़ियों को क्या चाहिए क्योंकि हम खेल को हतोत्साहित नहीं करना चाहते  हैं। हम चाहते हैं कि सभी प्लेयर्स खेलें। बीसीबी को सुरक्षा के मसले पर हमसे बात करनी चाहिए।

छह बांग्लादेशी प्लेयर्स को मिल चुका है NOC

बांग्लादेश के छह खिलाड़ियों को पीएसएल मे खेलने के लिए NOC मिली थी। इनमें मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजिद हसन तमीम और रिशाद हुसैन शामिल हैं। पहले खबर थी कि बांग्लादेश बोर्ड अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में भेजने के लिए सरकार से अनुमति लेगा। इसके बाद अब खेल मंत्री का बयान आया है। अब बांग्लादेश की सरकार अपने प्लेयर्स को इस लीग में खेलने की अनुमति देती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। PSL के मुकाबले इस सीजन सिर्फ दो वेन्यू (कराची और लाहौर) पर खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें

IPL के किस सीजन में अभी तक लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, 2025 में बना था एक नया रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का राज, अब MI को छठी बार बनाना चाहते हैं चैंपियन

Latest Cricket News