1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का राज, अब MI को छठी बार बनाना चाहते हैं चैंपियन

हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का राज, अब MI को छठी बार बनाना चाहते हैं चैंपियन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 23, 2026 07:36 am IST,  Updated : Mar 23, 2026 09:01 am IST

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने कहा है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के तौर पर की थी। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी और उसी मेहनत की वजह से आज वो इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

Hardik Pandya: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों आईपीएल 2026 के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। सीजन की शुरुआत से पहले हार्दिक हाल ही में मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने अपनी सफलता के पीछे का राज बताया। उन्होंने बताया कि कैसे लगातार कड़ी मेहनत करके वो इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हार्दिक ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में अपना अहम योगदान दिया था। अब वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

कड़ी मेहनत से मिली हार्दिक पांड्या को सफलता

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हार्दिक ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के तौर पर की थी। लेकिन कड़ी मेहनत तथा अतिरिक्त प्रयासों से उन्हें कामयाबी मिली और वह इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहे। हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं सिर्फ बल्लेबाज था। मुझे बस एक बात पता थी कि अगर मैदान के 12 चक्कर लगाने को कहा गया है तो मैने 15 लगाए। वहीं पर किसी ने मुझे देखा और एक साल बाद मैने रणजी ट्रॉफी खेला।

मेरा भरोसा हमेशा से कड़ी मेहनत में था- हार्दिक पांड्या

स्टार ऑलराउंडर ने आगे कहा रणजी खेलने के दौरान मुंबई इंडियंस की टैलेंट हंट टीम मुझे देखने नहीं आई थी लेकिन उन्हें यह अहसास हुआ कि मुझमें कुछ खास है। इससे पता चलता है कि मुंबई इंडियंस की टैलेंट हंट टीम कितनी जबर्दस्त है और क्या कर सकती है। पांड्या ने ये भी कहा कि उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि शरीर का ध्यान कैसे रखना है। मुझे पता था कि मेहनत कैसे करनी है। दुनिया ऊपर से नीचे हो जाए लेकिन मेरा भरोसा हमेशा से कड़ी मेहनत में था। मैं युवाओं से हमेशा यही कहता हूं।

मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनाना चाहते हैं हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने इस इवेंट में आईपीएल 2026 से पहले अपनी विश लिस्ट भी बता दी। हार्दिक पांड्या की इच्छा है कि मुंबई इंडियंस अपना छठा टाइटल जीते। पांच बार इस टीम को रोहित शर्मा ने चैंपियन बनाया है, जबकि हार्दिक पांड्या पहली बार अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाना चाहते हैं। हार्दिक पांड्या ये भी चाहते हैं कि उनकी विरासत जुनून और कड़ी मेहनत की हो। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि इस आईपीएल में उनका सबसे बड़ा सपना छठी बार खिताब जीतना है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा ऐलान, आकाश दीप की जगह 28 साल के गेंदबाज को किया टीम में शामिल

MS Dhoni ने IPL 2026 से पहले वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, चेपॉक में हुआ शानदार इवेंट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल