क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (BBL) के 16वें सीजन के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। साल 2026 का यह सीजन 12 दिसंबर से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगा। लगभग 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। खास बात यह है कि बिग बैश लीग के अगले सीजन की शुरुआत भारत से होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार है जब भारत के मैदान पर दुनिया की किसी विदेशी टी20 लीग के मैच का आयोजन होने जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में 15 दिसंबर से होगी लीग स्टेज की शुरुआत, 26 जनवरी को होगा फाइनल
ऑस्ट्रेलिया में इस सीजन के बिग बैश लीग (BBL) मैचों की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी, जहां पहला मुकाबला ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारत में होने वाले ओपनिंग मैच के ठीक तीन दिन बाद होगा। लीग स्टेज के आखिरी मैच 16 और 17 जनवरी को खेले जाएंगे, जिनमें रोज दो-दो मुकाबले होंगे। इसके बाद 19 जनवरी से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें 19 तारीख को क्वालिफायर, 20 तारीख को नॉकआउट और 23 जनवरी को चैलेंजर मैच होगा। वहीं आगामी सीजन का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। आपको बता दें कि प्लेऑफ मैचों के लिए अभी तक वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है।
क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक फैंस को देखने को मिलेंगे कई रोमांचक मैच
BBL ने शेड्यूल जारी करते वक्त बताया कि इस बार क्रिसमस के दिन मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच टक्कर होगी। इसके बाद, बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) के मौके पर दो धमाकेदार मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सिडनी सिक्सर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच होगा और दूसरा मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला जाएगा। साल के आखिरी दिन यानी न्यू ईयर ईव (31 दिसंबर) की शाम को एडिलेड स्ट्राइकर्स का सामना मेलबर्न स्टार्स से होगा। नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) भी फैंस को दो मैचों का डबल डोज मिलेगा, जिसमें पहला मुकाबला रेनेगेड्स और सिक्सर्स के बीच और दूसरा मैच ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच होने वाले दोनों ही मुकाबले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें
वनडे में 967 दिन बाद नजर आएगी भारतीय टीम की त्रिमूर्ति, इंग्लैंड से होगी टक्कर
शुभमन गिल को मिल सकता है आईसीसी अवार्ड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से टक्कर
Latest Cricket News