A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया करोड़ों रुपये के इनाम का ऐलान

U19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया करोड़ों रुपये के इनाम का ऐलान

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस बीच वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए बीसीसीआई ने साढ़े सात करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की है।

Team India - India TV Hindi
Image Source : BCCI टीम इंडिया

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर टीम इंडिया ने छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम के लिए अब बीसीसीआई ने अपना खजाना खोला है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्शन कमिटी के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने दी। बीसीसीआई की गिनती दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड में होती है, उन्होंने अपने उभरते सितारों के लिए इनाम की घोषणा की है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने किया इनाम का ऐलान

ANI के हवाले से बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए कहा कि  जिम्बाब्वे और नामीबिया में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। खिलाड़ियों, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के बीच राशि के बंटवारे पर काम चल रहा है, लेकिन कुल इनाम 7.5 करोड़ रुपये ही होगा। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में खेली मैच विनिंग पारी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 80 गेंद में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इसी पारी के बदौलत भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड को आसानी से हराया। वैभव ने अपनी पारी के दौरान 15 छक्के और 15 चौके लगाए। उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड भी मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद सूर्यवंशी ने कहा कि टीम ने फाइनल में अनावश्यक दबाव नहीं लेने का फैसला किया था और यही सोच ट्रॉफी जीतने में काफी मददगार साबित हुई।

ICC की तरफ से टीम इंडिया के प्लेयर को नहीं मिला इनाम

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप जीत के बाद ICC की तरफ से भी टीम को इनाम दिया जाता है। लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया को इस खिताबी जीत के लिए ICC की तरफ से कोई इनाम नहीं मिला और खिलाड़ी सिर्फ मेडल के साथ ही लौटे। दरअसल अंडर-19 लेवल पर ICC किसी तरह का इनाम नहीं देता है क्योंकि इस टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के विकास के तौर पर खेला जाता है। इस वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस मैच में ICC की तरफ से कोई इनाम नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा मुंबई का मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

U19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ड्रेसिंग रूम में थिरके वैभव सूर्यवंशी, भोजपुरी गाने पर किया डांस

Latest Cricket News