1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 के लिए BCCI ने लागू किए नए नियम, खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी इस बात की परमिशन

IPL 2025 के लिए BCCI ने लागू किए नए नियम, खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी इस बात की परमिशन

BCCI ने आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले आईपीएल टीमों और खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर कई तरह के नियम बनाए हैं।

IPL Trophy- India TV Hindi
Image Source : GETTY IPL Trophy

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। सीजन का पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। इस बीच सीजन का आगाज होने से पहले BCCI ने प्लेयर्स और टीम के लिए नए नियम लागू किए हैं। इस सीजन में खिलाड़ियों को पिछले सीजन की तरह छूट नहीं मिलेगी। 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों से पहले और मैच के दौरान PMOA एरिया के आसपास परिवार के सदस्यों की मौजूदगी को लेकर नियमों को और कड़ा कर दिया है। इसके अलावा, बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए टीम बस से यात्रा करना अनिवार्य कर दिया है। यही नियम BCCI ने टीम इंडिया के लिए भी कुछ दिनों पहले लागू किया था।

प्लेयर्स को टीम बस में करना होगा ट्रैवल

बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए टीम बस में आना होगा। टीमें दो ग्रुप में ट्रैवल कर सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो हाल ही में एक मीटिंग के दौरान सभी टीम मैनेजर को नियमों में बदलाव के बारे में बताने के बाद एक मेल के जरिए सभी फ्रैंचाइजी को इसकी जानकारी दी गई। मैनेजर्स की मीटिंग 18 फरवरी को जूम कॉल पर हुई थी।

ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं जा पाएंगे खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य

नए नियम में ये भी बताया गया है कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य प्रैक्टिस वाले दिन में भी ड्रेसिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकते। बता दें कि मैच के दिनों में उनके पास वैसे भी ड्रेसिंग रूम के अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है। अभ्यास के दिनों में (टूर्नामेंट से पहले और टूर्नामेंट के दौरान), केवल मान्यता प्राप्त स्टाफ को ही ड्रेसिंग रूम और खेल के मैदान में जाने की अनुमति है।

मेल में बताया गया है कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और उनके दोस्त किसी अलग गाड़ी में ट्रैवल करेंगे और वो हॉस्पिटैलिटी एरिया से टीम का अभ्यास देख सकते हैं। टीम के सपोर्ट स्टाफ (थ्रो डाउन विशेषज्ञ/नेट गेंदबाज) को ड्रेसिंग रूम के अंदर जाने के लिए बीसीसीआई से परमिशन लेनी होगी। एक बार परमिशन मिलने के बाद वो बिना मैच वाले दिन ड्रेसिंग रूम और मैदान के अंदर जा पाएंगे।

यह भी पढ़ें

वरुण चक्रवर्ती ने किया अद्भुत कारनामा, वनडे में ट्रेविस हेड का पहली बार हुआ ऐसा हाल

मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर में ही दिखाया जलवा, एक विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News