1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI कब करेगी आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सबकी नजरें

BCCI कब करेगी आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सबकी नजरें

बीसीसीआई 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड के आने वाले दौरों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। कप्तानी की कमान श्रेयस अय्यर को मिलने की उम्मीद है, जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi & Ajit Agarkar- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP वैभव सूर्यवंशी & अजीत अगरकर

जून 2026 के अंत में टीम इंडिया यूके दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम सबसे पहले आयरलैंड से दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम टी20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी। इन दोनों सीरीज के लिए BCCI 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान करेगी। टीम का ऐलान दोपहर के 1 बजे के बाद किया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया अपनी पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं भारत के अगले टी20 कप्तान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने सेलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूर्या को कप्तानी से हटाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि भारत को नया टी20 कप्तान मिलने वाला है। इस रेस में आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है। कप्तान के साथ भारतीय टी20 टीम का उप-कप्तान भी बदलने की उम्मीद है। आयरलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिलने की उम्मीद है।

दोपहर 1 बजे के बाद हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई की जानकारी के अनुसार, आज टीम सेलेक्शन के लिए BCCI के हेडक्वार्टर में मीटिंग होगी। इस मीटिंग के खत्म होने के बाद, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया मीडिया से बातचीत करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बीसीसीआई के ऑफिस में दोपहर 1:00 बजे शुरू होगी। मीटिंग के बाद स्क्वॉड का ऐलान किया जा सकता है। श्रेयस अय्यर के भी इस मीटिंग में शामिल होने की उम्मीद है।

26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम का आगामी यूके (UK) दौरा 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी20 मैचों से शुरू होगा। आयरलैंड सीरीज के दोनों टी20 मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां 1 जुलाई से दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों (व्हाइट-बॉल) की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

VIDEO: श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को फैन की हरकत पर आया गुस्सा, हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा

Latest Cricket News