1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को फैन की हरकत पर आया गुस्सा, हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा

VIDEO: श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को फैन की हरकत पर आया गुस्सा, हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 05, 2026 10:18 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 10:18 pm IST

भारतीय-ए टीम का स्क्वाड जिसका हिस्सा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी हैं वह श्रीलंका में 9 जून से होने वाली वनडे ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए वहां पहुंच गए हैं, जिसमें वहां पहुंचने के बाद वह फैंस की हरकत पर काफी परेशान हो गए।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : X/@ABHINAV_HARIOM/SCREENGRAB

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वह आईपीएल 2026 के सीजन में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग अब हर कहीं देखने को मिलती है। आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर खेलते हुए देखने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें वह 9 जून से श्रीलंका में होने वाली ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज में खेलते हुए दिखने वाले हैं। इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया का स्क्वाड जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं वह 5 जून को श्रीलंका पहुंच गया। वहां पर एयरपोर्ट बाहर निकलने के दौरान वैभव सूर्यवंशी कुछ फैंस से थोड़ा परेशान होते नजर आए जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर उनको दूर रहने का इशारा भी किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

फैंस के लगातार सेल्फी लेने से परेशान हुए वैभव सूर्यवंशी

भारतीय-ए टीम को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के मुकाबले दांबुला के स्टेडियम में खेलने हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए जब टीम इंडिया वहां पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था, तो सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा टिकी हुई थी। वैभव के बाहर आते ही कुछ श्रीलंकाई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए जिसके चलते वैभव थोड़ा परेशान भी और ये उनके चेहरे से साफतौर पर देखने को भी मिला। इसके बाद वैभव ने एक फैन से परेशान होने के बाद हाथ जोड़कर उससे दूर रहने का इशारा करने के साथ खुद को थोड़ी जगह देने के लिए कहा। इस वनडे ट्राई सीरीज में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला मेजबान श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ खेलना है। वहीं इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए है।

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए वैभव की एंट्री लगभग तय

आईपीएल 2026 में कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ वैभव का बल्ले से बेखौफ अंदाज देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर कई बयान सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री को लगभग तय माना जा रहा है। इन दोनों ही दौरों के लिए टीम इंडिया का ऐलान 6 जून को चयनकर्ता करेंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: 16 साल बाद... No अश्विन, No जडेजा, टीम इंडिया का इनके बिना घर पर 'टेस्ट'

केन विलियमसन से भी नहीं बन रहे हैं रन, दो साल बाद डक पर हुए आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल