1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुसल मेंडिस ने इंग्लैंड में जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, बन गए गिलक्रिस्ट-पंत के स्पेशल क्लब का हिस्सा

कुसल मेंडिस ने इंग्लैंड में जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, बन गए गिलक्रिस्ट-पंत के स्पेशल क्लब का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 25, 2026 09:34 am IST,  Updated : Sep 25, 2026 09:34 am IST

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को श्रीलंकाई टीम अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें उनको इस मैच में जीत दिलाने में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने बल्ले से शतकीय पारी खेलने के साथ अहम भूमिका अदा की।

Kusal Mendis- India TV Hindi
कुसल मेंडिस Image Source : AP

श्रीलंका की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लीड्स के स्टेडियम में खेला गया, जिसको श्रीलंकाई टीम रोमांचक तरीके से 16 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाने में कामयाब रही। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर्स में 321 रनों का स्कोर बना दिया जिसमें उनकी तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 100 गेंदों में 121 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलने के साथ खुद को एक स्पेशल क्लब का भी हिस्सा बना लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर पर वनडे में शतक जड़ने वाले मेंडिस बने 7वें विकेटकीपर

कुसल मेंडिस जो इस मैच में नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने मैदान पर आने के साथ ही रन गति को तेज करने का काम किया। मेंडिस ने कामेंदु के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी करने के साथ बड़े स्कोर की नींव को रख दिया था। इस मैच शतक पूरा करने के साथ ही कुसल मेंडिस वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर पर सेंचुरी लगाने वाले अब तक के सिर्फ 7वें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मेंडिस इसी के साथ एडम गिलक्रिस्ट और ऋषभ पंत के स्पेशल क्लब का भी हिस्सा बन गए हैं। वहीं श्रीलंकाई विकेटकीपर के तौर पर देखा जाए तो कुमार संगकारा के बाद कुसल मेंडिस इस मामले में श्रीलंका के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सेंचुरी जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - साल 2005 (द ओवल)
  • टिम पेन (ऑस्ट्रेलिया) - साल 2009 (नॉटिंघम)
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) - साल 2013 (द ओवल)
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) - साल 2014 (लॉर्ड्स)
  • सरफराज अहमद (पाकिस्तान) - साल 2016 (लॉर्ड्स)
  • एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) - साल 2020 (मैनचेस्टर)
  • ऋषभ पंत (भारत) - साल 2022 (मैनचेस्टर)
  • कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - साल 2026 (लीड्स)

इंग्लैंड में वनडे में शतक लगाने वाले मेंडिस बने सिर्फ छठे एशियाई विकेटकीपर

लीड्स वनडे मैच में कुसल मेंडिस ने अपनी 121 रनों की पारी में कुल 14 चौके और तीन छक्के लगाए, तो वहीं इसके दम पर वह छठे ऐसे एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जो इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में शतक लगाने में कामयाब हो सके। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने साल 1999, कुमार संगकारा ने साल 2013 और 2014 में, तो वहीं सरफराज अहमद ने साल 2016, मुशफिकुर रहीम साल 2019 जबकि ऋषभ पंत ने साल 2022 में यह कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें

सचिन समेत सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए थे बेहद दुर्लभ कारनामा, अब मार्को येनसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा जबरदस्त शिकंजा, जीत अब बेहद करीब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।