IPL 2026 के लिए कब होगा शेड्यूल का ऐलान, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्यों हो रही है देरी
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस सीजन के लिए शेड्यूल जारी करने में क्यों देरी हो रही है।
IPL 2026 Schedule: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। लेकिन इस सीजन को लेकर अभी तक पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है। आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी सीजन को लेकर शेड्यूल जारी करने में क्यों देरी हो रही है। साथ ही में उन्होंने ये भी बताया कि शेड्यूल कब जारी किया जाएगा। इसके अलावा सैकिया ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि पहले सिर्फ 20 दिन का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
पहले चरण में जारी किया जाएगा सिर्फ 20 दिन का शेड्यूल
न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से देवजीत सैकिया ने कहा कि हम अगले दो-तीन दिनों में आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि शेड्यूल को दो चरण में जारी किया जाएगा। इसमें ये भी बताया गया था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ का शेड्यूल क्लियर कर दिया है। हालांकि फिलहाल सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
चुनाव के कारण आईपीएल शेड्यूल में हो रही है देरी
बता दें कि चुनाव के कारण आईपीएल शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है। शेड्यूल को अलग-अलग चरण में भी चुनाव के कारण ही जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसको ध्यान में रखते हुए आईपीएल शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। तीनों ही राज्यो में आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में इलेक्शन की तारीख को ध्यान में रखते हुए उन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले को शेड्यूल किया जाएगा।
चिन्नास्वामी में खेला जा सकता है IPL 2026 का पहला मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस वक्त की डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियंस है। RCB ने अहमदाबाद में खेले गए पिछले सीजन के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह रन से हराया था। इस महीने की शुरुआत में, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सेक्रेटरी, संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि इसी मैदान पर IPL 2026 का पहला और फाइनल मुकाबला भी खेला जा सकता है।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान
IPL 2026: आईपीएल टीम को मिला नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को बना चुका है विश्व विजेता
