1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: आईपीएल टीम को मिला नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को बना चुका है विश्व विजेता

IPL 2026: आईपीएल टीम को मिला नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को बना चुका है विश्व विजेता

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 10, 2026 11:30 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 11:58 am IST

आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी नहीं आया है, लेकिन टीमों ने अपनी अपनी तैयारी को आखिरी रूप देना शुरू कर दिया है। अब गुजरात टाइटंस ने मै​थ्यू हेडन को टीम का नया बैटिंग कोच बनाने का फैसला किया है।

Matthew Hayden, Ricky Ponting, and Justin Langer- India TV Hindi
मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग और जस्टिन लेंगर Image Source : AFP

आईपीएल 2026 अब करीब है। इसी महीने के आखिर में आईपीएल का नया सीजन शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 28 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच टीमों ने अपनी अपनी तैयारी और भी पुख्ता करनी शुरू कर दी है। अब पता चला है कि एक बार की आईपीएल चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने अपने नए बैटिंग कोच का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार और टीम को विश्व विजेता बनाने वाले मैथ्यू हेडन को ये जिम्मेदारी दी गई है। 

मैथ्यू हेडन बने गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच

इस वक्त फैंस आईपीएल के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। अब काफी कम वक्त इसके शुरू होने में बचा है। आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम की बैटिंग और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन को नया कोच बनाया है। मैथ्यू हेडन उस टीम के अहम मैंबर थे, जिसने साल 2003 और उसके बाद साल 2007 में वनडे विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। मैथ्यू हेडन इससे पहले पाकिस्तानी टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं। साल 2022 में जब टी20 विश्व कप हुआ था, तब वे टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर रहे हैं। 

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिए खेले, आईपीएल चैंपियन भी बने

इतना ही नहीं जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था, तब वे इस टीम के अहम मैंबर हुआ करते थे। अब वे शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को गुर सिखाएंगे। जीटी की टीम एक बार आईपीएल जीत चुकी है। तब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे, लेकिन बाद जब हार्दिक चले गए, उसके बाद टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 

जीटी के हेड कोच हैं आशीष नेहरा

गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, इसके बाद साल 2023 में टीम फाइनल तक में तो पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। टीम का इस साल पहला लक्ष्य यही होगा कि वे किस तरह से आखिरी चार में अपनी जगह बनाए। टीम के हेड कोच आशीष नेहरा हैं, वे अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। देखना होगा कि इस साल जब टीम मैदान में उतरेगी तो कैसा प्रदर्शन करेगी। 

यह भी पढ़ें 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड में मिली अहम जिम्मेदारी, इस टीम के कोच नियुक्त

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल