1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 10, 2026 07:31 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 07:31 am IST

ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कप्तान की वापसी हो गई है।

Australia - India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स चोट से उबरकर मैदान पर वापसी कर रही हैं और अब वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की अगुआई करेंगी। जून में होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की आखिरी व्हाइट-बॉल सीरीज होगी, इसलिए इस दौरे को टीम की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। 28 साल की स्पिनर सोफी मोलिनेक्स पीठ की चोट के कारण कुछ समय से टीम से बाहर थीं। अब वह पूरी तरह फिट होकर ऑस्ट्रेलियन टीम की कप्तान के रूप में वापसी कर रही हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में टीम की कमान संभालेंगी। यह सीरीज उनके लिए खास इसलिए भी होगी क्योंकि वह पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर ODI मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी।

एनाबेल सदरलैंड को दिया गया आराम

दूसरी ओर स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को इस दौरे से आराम दिया गया है। सिलेक्टर्स ने यह फैसला जून में यूनाइटेड किंगडम में होने वाले ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि वह टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट रह सकें।

एलिसा हीली के बाद नया दौर

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान एलिसा हीली के संन्यास के बाद टीम में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। सिलेक्टर शॉन फ्लेग्लर के मुताबिक यह दौरा टीम के लिए नए युग की शुरुआत जैसा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा टीम के लिए नए दौर की शुरुआत है। सोफी अब सभी फॉर्मेट में कप्तानी संभालेंगी और एलिसा हीली के रिटायरमेंट के बाद बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 

ग्रेस हैरिस को नहीं मिली जगह

T20I टीम में इस बार विस्फोटक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को जगह नहीं मिली है। वहीं लुसी हैमिल्टन और निकोला कैरी ने भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके अलावा बैकअप विकेटकीपर ताहलिया विल्सन पहली बार टीम से जुड़ेंगी। वह 21 मार्च को होने वाले महिला नेशनल क्रिकेट लीग फाइनल के बाद स्क्वाड के साथ जुड़ेंगी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन T20 मैच 19 मार्च से सेंट विंसेंट में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन ODI मुकाबले 27 मार्च से सेंट किट्स में आयोजित होंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम स्क्वाड: डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलीस पेरी, मेगन शट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम, ताहलिया विल्सन।

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल