A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'हम चुप नहीं बैठेंगे' - मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स ने दी टीम इंडिया को खुली चेतावनी

'हम चुप नहीं बैठेंगे' - मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स ने दी टीम इंडिया को खुली चेतावनी

भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच से पहले माहौल गरमा गया है। चौथे टेस्ट मैच से पहले बेन स्टोक्स ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है।

Ben Stokes- India TV Hindi
Image Source : GETTY बेन स्टोक्स

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने ये बयान स्लेजिंग को लेकर दिया है। बेन स्टोक्स ने साफ कर दिया है कि अगर टीम इंडिया के प्लेयर्स इस मैच में स्लेजिंग करेंगे तो उनकी टीम भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट मैच से पहले एक तरह से खुली चेतावनी दी है।

बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम बुधवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों की आक्रामकता का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी। इंग्लैंड फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। स्टोक्स ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम बस ऐसे ही मैदान में उतरकर स्लेजिंग शुरू कर देंगे। मुझे नहीं लगता कि दोनों में से इस तरह से मैदान पर कुछ करने का सोच रही होगी। मुझे लगता है कि टेस्ट सीरीज में हमेशा एक ऐसा मोमेंट आता है जब माहौल गरमा जाता है। यह एक बड़ी सीरीज है और दोनों टीमों पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव है।

हम जानबूझकर मैदान पर स्लेजिंग नहीं करेंगे- बेन स्टोक्स

स्टोक्स ने आगे कहा कि जैसा कि मैंने कहा हम जानबूझकर मैदान पर जाकर स्लेजिंग करने की कोशिश नहीं करेंगे, क्योंकि इससे हमारा ध्यान उस चीज से हट जाएगा जो हमें मैदान पर असल में करनी है। लेकिन किसी भी तरह से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं और किसी भी विरोधी टीम को हमारे खिलाफ आक्रामक होने की कोशिश नहीं करने देंगे। सच कहूं तो, मुझे लगता है कि ज्यादातर टीमों के साथ ऐसा ही होता है। इसलिए ऐसा नहीं है कि हम अकेली टीम हैं जो ऐसा करती है। लेकिन यह सीरीज शानदार रही है। इसे देखना शानदार रहा है। अब तक के सभी तीन टेस्ट पांच दिन चले हैं। तीनों मैचों में जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिला है। 

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: एक मैच खेलकर हो गया बाहर, अब ये खिलाड़ी कर रहा अपनी बारी का इंतजार

क्रिस वोक्स छोड़ देंगे जेम्स एंडरसन को पीछे, मैनचेस्टर में करना होगा ये काम

Latest Cricket News