1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स की हुई वापसी संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान

बेन स्टोक्स की हुई वापसी संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान

ENG vs NZ: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले को लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया है जिसमें बेन स्टोक्स जिनको नाइटक्लब विवाद के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था, उनकी कप्तान के तौर पर वापसी हुई है।

Ben Stokes And Gus Atkinson- India TV Hindi
Image Source : AP बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले जो 25 जून से नॉटिंघम के स्टेडियम में खेला जाएगा उसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ईसीबी के स्क्वाड ऐलान को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी कि बेन स्टोक्स की वापसी होगी या नहीं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड में बेन स्टोक्स को शामिल करने के साथ उनको वापस कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के बाद नाइट कर्फ्यू तोड़कर नाइटक्लब जानें के मामले में और वहां हुए विवाद के चलते स्टोक्स को जांच के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, जिसमें उनके साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का नाम भी शामिल था।

स्टोक्स और एटकिंसन के मामले में ECB ने पूरी की अनुशासनात्मक सुनवाई

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन दोनों को नाइटक्लब जाने के मामले में अनुबंध की कुछ शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप पाया गया था। उन दोनों को उनके व्यवहार के लिए लिखित चेतावनी भी दी गई है। वहीं नाइटक्लब में हुए विवाद को लेकर ईसीबी की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि वहां पर हुई मारपीट को लेकर खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। स्टोक्स उस झगड़े में शामिल नहीं थे और उन्होंने कोई भी घटना नहीं देखी। वहीं ECB को इस मामले में मिले सबूतों से पता चला है कि एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हुए हमलों का शिकार हुए थे और उन्होंने किसी भी मौके पर जवाबी कार्रवाई नहीं की। अब इस मामले की जांच पूरी होने के बाद दोनों की एकबार फिर से इंग्लैंड के टेस्ट स्क्वाड में वापसी हो गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग।

अभी 1-1 से बराबरी पर है सीरीज

तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला गया था जिसको इंग्लैंड की टीम ने चार दिनों के अंदर खत्म करने के साथ उसे 115 रनों से अपने नाम किया था। वहीं न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए केनिंग्टन ओवल के स्टेडियम में 253 रनों से जीत हासिल करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म कर दिया। वहीं अब दोनों टीमों के लिए इस सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी अहम हो गया है।

ये भी पढ़ें

हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 200 मुकाबले खेलने वाली बनी पहली खिलाड़ी

ट्राई सीरीज फाइनल से पहले दबाव में थे वैभव सूर्यवंशी? POTM अवॉर्ड जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News