भारत महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने 413 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट रखा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंची बेथ मूनी
बेथ मूनी ने इस मैच में सिर्फ 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वह महिला वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इस मामले में उन्होंने अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी करेन रोल्टन की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी साल 2000 में साउथ महिला टीम के खिलाफ 57 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सोफी डिवाइन का नाम है। उन्होंने 2018 में आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ 59 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। महिला वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लेनिंग के नाम दर्ज है। मेग लेनिंग ने साल 2012 में नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ केवल 45 गेंदों में शतक जड़ा था।
महिला वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 45 - मेग लैनिंग बनाम न्यूजीलैंड, नॉर्थ सिडनी ओवल, 2012
- 57 - करेन रोल्टन बनाम दक्षिण अफ्रीका, लिंकन, 2000
- 57 - बेथ मूनी बनाम भारत, दिल्ली, 2025
- 59 - सोफी डिवाइन बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018
- 60 - चमारी अट्टापट्टू बनाम न्यूजीलैंड, गॉल, 2023
138 रन बनाकर आउट हुई बेथ मूनी
बता दें कि इस मैच में बेथ मूनी ने शुरू से ही आक्रामक अप्रोच बनाए रखा और उन्होंने हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए। इस मैच में उन्होंने केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मूनी भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला बल्लेबाज बन गई। बता दें कि मूनी ने पहले 50 रन केवल 31 गेंद और फिर अगले 50 रन सिर्फ 26 गेंदों में बनाए। शतकीय पारी में मूनी ने 17 चौके और एक छक्का जमाया। अंत में यह वह 75 गेंदों में 138 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 1 सिक्स लगाया।
जॉर्जिया वॉल और एलिस पेरी ने लगाया अर्धशतक
बेथ मूनी के अलावा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल और एलिस पेरी ने भी शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। वॉल 68 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुई। वहीं पेरी ने 72 गेंदों में 68 रन का योगदान दिया। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां अरुंधत्ति रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। जो भी टीम ये मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम जो जाएगी।
यह भी पढ़ें:
कब और कितने बजे शुरू होगा सुपर-4 का ये महामुकाबला, कहां देख पाएंगे Live Streaming
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?
Latest Cricket News