1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के इस कोच ने छोड़ा पद, तोड़ लिया 21 साल पुराना नाता; लगाया फुल स्टॉप

न्यूजीलैंड के इस कोच ने छोड़ा पद, तोड़ लिया 21 साल पुराना नाता; लगाया फुल स्टॉप

न्यूजीलैंड के हाई परफॉर्मेंस कोच बॉब कार्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच भी रहे हैं और उनके कार्यकाल में टीम ने कई सफलताएं हासिल कीं।

bob carter- India TV Hindi
Image Source : GETTY बॉब कार्टर

न्यूजीलैंड की महिला और पुरुष दोनों टीमों के हाई परफॉर्मेंस कोच रहे बॉब कार्टर ने पद से हटने का फैसला किया है। इसी के साथ उनके 21 साल पुराने करियर का अंत हो गया है। उन्होंने पुरुष और महिला दोनों टीमों की देखरेख की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे सपना जी लिया है और वह एक अच्छी टीम बनाने में सफल रहे हैं।

साल 2004 में न्यूजीलैंड की टीम के बने थे सहायक कोच

बॉब कार्टर का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। फिर कोचिंग में आने से पहले उन्होंने 60 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 1112 रन बनाए। इसके अलावा 55 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 429 रन बनाए। फिर वह साल 2004 में सहायक कोच के रूप में न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ गए। साल 2019 में वह महिला टीम के हेड कोच बने थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2020 और 2022 में टीम को कोचिंग दी थी।

बॉब कार्टर ने कही ये बात

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बॉब कार्टर ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपना सपना जी लिया है। मुझे सपोर्ट देने और योगदान देने में बहुत ही अच्छा लगा। अगर इससे खिलाड़ियों या टीमों को आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने में मदद मिली है, तो यह बहुत अच्छी बात है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीम संयोजन और टीम वर्क ने सहयोग किया है।

बॉब कार्टर ने कहा कि हम एक ऐसी टीम बनाने में सफल रहे हैं, जो बेहतर है। निश्चित रूप से, व्यक्तिगत प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। लेकिन एकजुट होकर प्रदर्शन करने में ज्यादा क्षमता होती है। यही जादू है। जब टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उस समय पद छोड़ना अच्छा है।

न्यूजीलैंड महिला टीम ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

65 साल के बॉब कार्टर ने कहा कि न्यूजीलैंड महिला टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं पुरुष क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। साल 2012 के बाद भारतीय टीम अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारी थी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में क्रिकेट का बहुत विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम और​ रिजवान की होगी कड़ी परीक्षा, एशिया कप से पहले अब आखिरी मौका!

एशिया कप 2025 से बाहर रह सकता है ये भारतीय खिलाड़ी! खेलने पर सस्पेंस

Latest Cricket News