1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के लिए IPL 2026 का आगाज होने से पहले आई अच्छी खबर, फॉर्म में लौटा मैच विनर खिलाड़ी

KKR के लिए IPL 2026 का आगाज होने से पहले आई अच्छी खबर, फॉर्म में लौटा मैच विनर खिलाड़ी

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जो एक अच्छी खबर आई है, वह उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर है जिन्होंने शेफील्ड शील्ड में शानदार सेंचुरी लगाने के साथ फॉर्म में वापसी कर ली है।

Cameron Green- India TV Hindi
Image Source : AFP कैमरून ग्रीन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है और उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें उससे पहले तीन बार इस खिताब को जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केकेआर की टीम इस सीजन के शुरू होने से पहले अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म के कारण चिंतित है, जिसमें हर्षित राणा जहां लगभग बाहर हो चुके हैं। केकेआर के लिए जो अच्छी खबर सामने आई है वह उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर है जो अब आईपीएल से ठीक पहले फॉर्म में वापस आ गए हैं।

ग्रीन ने शेफील्ड शील्ड में खेली शतकीय पारी

कैमरून ग्रीन जिनका हाल में ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, वह पिछले काफी समय से फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए हैं। ग्रीन ने वर्ल्ड कप से वापस लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया में जारी शेफील्ड शील्ड में खेलने का फैसला किया जिसमें उनके बल्ले से सीजन के आखिरी मुकाबले में शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है। कैमरून ग्रीन ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ जारी मुकाबले में बेहतरीन नाबाद 130 रनों की पारी खेली है। ग्रीन जिन्होंने पिछले साल अगस्त महीने में शतकीय पारी खेली थी, उन्होंने इस मैच में अपना खाता खोलने के लिए 21 गेंदें खेली। ग्रीन ने अपनी इस शतकीय पारी में अब तक कुल 5 छक्के लगाए हैं।

केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में बनाया है अपना हिस्सा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन को लेकर पिछले साल के आखिर में हुए मिनी प्लेयर ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। ऐसे में केकेआर के लिए कैमरून ग्रीन का सीजन शुरू होने से पहले फॉर्म में आना एक बड़ी खबर माना जा सकता है, जिससे उनको बल्लेबाजी में काफी मजबूती मिलेगी। हालांकि ग्रीन गेंदबाजी करेंगे या नहीं ये साफ नहीं है क्योंकि उन्होंने शेफील्ड शील्ड के इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की है, वहीं इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी कोई खास बॉलिंग नहीं की थी।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम आए सामने, RR ने इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

न्यूजीलैंड की कप्तान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, लगातार तीसरी फिफ्टी लगाते रचा इतिहास

Latest Cricket News