1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम आए सामने, RR ने इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम आए सामने, RR ने इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 15, 2026 01:08 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 01:08 pm IST

IPL 2026 Captains List: IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट सामने आ गई है। 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के इस 19वें सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 10 टीमों के कप्तान कौन होंगे यहां उसकी जानकारी दी गई है।

IPL Captains- India TV Hindi
IPL कप्तान Image Source : PTI

IPL 2026 Captains List: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपको बताएंगे कि इस सीजन कौन से 10 खिलाड़ी सभी 10 टीमों की कप्तानी करेंगे। आगामी सीजन के लिए सभी टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। आप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जान लीजिए कि 19वें सीजन में कौन किस टीम की कप्तानी करेगा।

कौन करेगा मुंबई और चेन्नई की कप्तानी?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार भी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। पिछले दो सीजन से हार्दिक ही MI की कप्तानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियन की टीम अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पांच बार चैंपियन बन चुकी है। इस सीजन CSK की कप्तानी एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ ही करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन की बात करें तो वहां ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ मैचों में कप्तानी की थी। गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी ने कमाल संभाला था।

राजस्थान रॉयल्स ने युवा कप्तान पर जताया भरोसा

MI और CSK के बाद आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। उन्होंने अब तक तीन आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। इस साल भी केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे। रहाणे ने ही पिछले साल भी कोलकाता की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी टीम टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस साल रियान पराग करते हुए नजर आएंगे। रियान ने पिछले सीजन में संजू सैमसन के साथ कुछ मैचों में कप्तानी की थी। ऐसे में उनके पास भी कप्तानी का अनुभव है।

रजत पाटीदार करेंगे RCB की कप्तानी

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस सीजन भी SRH की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में खेलेगी। गुजरात टाइटंस की बात करें तो उन्होंने एक बार फिर से शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। गिल पिछले दो सीजन से टीम की कप्तानी करते हुए आ रहे हैं। इस बार भी टीम के कप्तान वही होंगे। सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पटीदार करेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में RCB को पहला आईपीएल खिताब दिलाया था। इन सभी टीमों के पास एक-एक ट्रॉफी है।

तीन कप्तान के पास अपनी टीम को पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताने का मौका

वहीं, पिछले सीजन की रनर अप टीम पंजाब किंग्स एक बार फिर से श्रेयस अय्यर की कप्तानी खेलती हुई दिखेगी। अय्यर की कप्तानी में टीम पिछले सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। पंजाब की टीम अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। इस सीजन भी अक्षर पटेल ही DC की कप्तानी करेंगे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर से ऋषभ पंत के हाथों में होगी। पिछले सीजन भी पंत ने ही LSG की कप्तानी की थी।

IPL टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाईट राइडर्स अजिंक्य रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस
राजस्थान रॉयल्स रियान पराग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार
लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल