Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 15, 2026 07:29 am IST, Updated : Mar 15, 2026 07:29 am IST

रोहित शर्मा ने भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की हालिया सफलताओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीमें आने वाले टूर्नामेंट में अपनी जीत के मोमेंटम को बरकरार रखेंगी।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें हाल के वर्षों में मिली बड़ी जीत की लय को आगे भी बरकरार रखेंगी। रोहित शर्मा को भरोसा है कि टीम इंडिया आने वाले साल में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी। भारत ने पिछले कुछ सालों में आईसीसी टूर्नामेंटों में लगातार सफलता हासिल की है। भारतीय टीम ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला टीम ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं अंडर-19 टीम भी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

टीम इंडिया की उपलब्धियों को देखकर खुशी हुई- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम की उपलब्धियों को देखकर उन्हें बहुत गर्व होता है। उन्होंने कहा कि पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतना भी शानदार पल था। रोहित ने उस कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ सालों से हम जो कुछ भी देख रहे हैं, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। शानदार प्रदर्शन करना और जो हमने हासिल किया है, उसे पाना, न सिर्फ पुरुष टीम ने, बल्कि महिला टीम ने भी वर्ल्ड कप जीतकर जो कमाल किया, उसे देखना वाकई शानदार था।

टीम इंडिया जीतेगी और भी ट्रॉफी

रोहित ने साथ ही में उम्मीद जताई है कि भारत के खाते में अभी और भी ICC खिताब आने बाकी हैं। हिटमैन ने इसको लेकर कहा हाल में पुरुष टीम ने जो किया, वह असाधारण था। मुझे उम्मीद है कि यह तो बस शुरुआत है। अब यहां से पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि एक बार जब आपको वह लय मिल जाती है तो यह जारी रहती है। हम अक्सर लय के बारे में बात करते हैं। अब पुरुष और महिला, दोनों ही टीमों के पास वह लय मौजूद है। बस यही उम्मीद है कि हम इस लय को आगे भी बनाए रखें।

भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता था 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

टीम इंडिया के लिए ICC खिताब जीतने का यह सिलसिला रोहित ने ही शुरू किया था। उन्होंने जून 2024 में टीम को 2024 T20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई और फिर उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता। इसके अलावा, भारत की अंडर-19 टीमों मेंस और वुमेंस दोनों ने अपने-अपने पिछले वर्ल्ड कप का खिताब जीता। अंडर-19 मेंस टीम ने पिछले महीने ही जिम्बाब्वे में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं अंडर-19 महिला टीम ने 2025 में मलेशिया में निकी प्रसाद की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement