A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के साथ जुड़ा IPL 2026 प्लेयर ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी ने VIDEO पोस्ट कर दी जानकारी

KKR के साथ जुड़ा IPL 2026 प्लेयर ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी ने VIDEO पोस्ट कर दी जानकारी

IPL 2026: एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2026 सीजन के शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे तो वहीं केकेआर इस मामले में खुद को थोड़ा बेहतर स्थिति में पा रही है।

Cameron Green- India TV Hindi
Image Source : AP कैमरून ग्रीन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने में अब सिर्फ 7 दिनों का समय बचा है, जिसमें सभी 10 टीमों के पास अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं कई टीमों अपने चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से भी जूझते हुए दिख रही हैं, जिसमें उनके बाहर होने की वजह से रिप्लेसमेंट का भी ऐलान करना है। इसके अलावा कई ऐसे भी विदेशी खिलाड़ी हैं जो शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक है। इसी बीच आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई थी, जो अब कोलकाता नाइट राइडर्स की स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं।

केकेआर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कैमरून ग्रीन का सीजन आगाज होने से पहले जुड़ना एक अच्छी खबर मानी जा सकती है, क्योंकि हर्षित राणा का जहां इस आईपीएल सीजन में खेलना मुश्किल दिख रहा है, तो वहीं मथीशा पथिराना भी देर से टीम का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में ग्रीन के जुड़ने से केकेआर की थोड़ी टेंशन कम जरूर होगी। आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन में केकेआर ने कैमरून ग्रीन को अपना हिस्सा बनाने के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे, जिसके पीछे उनका ऑलराउंड खेल सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। ग्रीन को केकेआर आंद्रे रसेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी देख रही है, जिन्होंने लंबे समय तक फ्रेंचाइजी के लिए बल्ले और गेंद से एक मैच विनर की भूमिका को अदा किया है।

ग्रीन का टी20 में अच्छा नहीं रहा है फॉर्म

कैमरून ग्रीन पर आईपीएल 2026 के लिए मिल रहे उनको रुपये का दबाव रहने वाला है, जिसमें उनका पिछले कुछ महीनों में टी20 में फॉर्म देखा जाए तो वह काफी खराब देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में भी तीन मैचों में खेलते हुए सिर्फ 24 रन ही बनाए थे और गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं किया था। ऐसे में आईपीएल 2026 में वह अपना कमाल दिखा पाएंगे या नहीं ये जरूर एक बड़ा सवाल रहने वाला है। हालांकि ग्रीन ने टी20 वर्ल्ड कप से लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही घरेलू शेफील्ड शील्ड में एक शतकीय पारी खेली थी, जिससे उनका थोड़ा आत्मविश्वास जरूर थोड़ा बेहतर हुआ होगा। अब केकेआर उनको किस पोजीशन पर खिलाता है इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

'हम इन दिनों को बर्बाद नहीं कर सकते हैं'; विराट कोहली ने IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले RCB प्लेयर्स को किया आगाह

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इस चीज से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, बताया क्या रहेगी उनकी भूमिका

Latest Cricket News