1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AUS वनडे मैच में नहीं खुला कैमरून ग्रीन का खाता, डेब्यूटेंट ने कर दिया क्लीन बोल्ड

PAK vs AUS वनडे मैच में नहीं खुला कैमरून ग्रीन का खाता, डेब्यूटेंट ने कर दिया क्लीन बोल्ड

Cameron Green Bowled Video: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए।

Cameron green- India TV Hindi
Image Source : AP/X/SCREENGRAB कैमरून ग्रीन

Cameron Green Bowled Video: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के लिए 21 साल के बॉलर अराफात मिन्हास ने डेब्यू किया और पहले ही मैच में उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने इस मैच ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। ग्रीन ने पहले वनडे मैच में तीन गेंदों का सामना किया और वहां वह खाता भी नहीं खोल पाए।

अराफात मिन्हास ने कैमरून ग्रीन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अराफात मिन्हास ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्रीन को बोल्ड दिया। उन्होंने ये गेंद स्टंप के लाइन में डाली थी। इस गेंद को ग्रीन ने बैकफुट पर जाकर डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन पिच पर गिरने के बाद गेंद ने तेजी से कांटा बदला और सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज गेंद की टर्न से मात खा गए और बोल्ड हो गए। उनका आईपीएल वाला खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। आईपीएल में भी ग्रीन इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

डेब्यू मैच में ही चमके अराफात मिन्हास

अराफात मिन्हास की बात करें तो डेब्यू मैच में ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को आउट करके अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया। इसके बाद अराफात ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कैमरून ग्रीन को आउट करने उन्होंने तीसरी सफलता हासिल की और फिर अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यू शॉर्ट को भी उन्होंने आउट किया। बाद में उन्होंने नाथन एलिस को बोल्ड करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। इस तरह से वह अपने पहले वनडे में 10 ओवर में 32 रन खर्च करते हुए 5 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?

कैमरून ग्रीन की बात करें तो इस वनडे सीरीज से पहले वह आईपीएल 2026 में खेल रहे थे। वहां वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस टीम के लिए वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। आईपीएल 2026 में ग्रीन को 14 मैचों में खेलने का मौका मिला और वहां उनके बल्ले से मात्र 322 रन आए। इस दौरान वह सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके। वहीं गेंदबाजी में भी ग्रीन को इतने ही मैचों में सिर्फ 7 विकेट मिले।

यह भी पढ़ें

Rajat Patidar vs Shubman Gill: IPL में कप्तानी का असली ‘बॉस’ कौन? देखें दोनों के आंकड़े

PAK vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के क्लब का हिस्सा बनी पाकिस्तानी टीम, वनडे में हासिल किया बड़ा मुकाम

Latest Cricket News