1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG vs ENG चैंपियंस ट्रॉफी मैच में ऐसी हो सकती है आपकी Dream 11 टीम, ये रहे तगड़े खिलाड़ी

AFG vs ENG चैंपियंस ट्रॉफी मैच में ऐसी हो सकती है आपकी Dream 11 टीम, ये रहे तगड़े खिलाड़ी

AFG vs ENG: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 26 फरवरी को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

champions trophy - India TV Hindi
Image Source : GETTY अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड

AFG vs ENG Dream 11 Team: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल के लिए 2 टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रुप-ए से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश का बोरिया बिस्तर बंध गया है। रावलपिंडी में 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाना था, जो बारिश में धुल गया। इस तरह दोनों टीमें के खाते में 1-1 अंक चला गया। अब दोनों टीमों के 3-3 अंक हो गए हैं। इससे अब 26 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाने वाला अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच नॉकआउट मुकाबला हो गया है। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। ऐसे में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा। लिहाजा दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरी ताकत लगाना चाहेंगी और मैच में मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी। 

ड्रीम 11 टीम 

अब सवाल उठता है कि दोनों टीमों के वो कौन से 11 खिलाड़ी होंगे, जो चुने जा सकते हैं। तो चलिए आपको अफगानिस्तान और इंग्लैंड के 11 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो मैच में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और आपको ड्रीम 11 टीम बनाने में सहायता कर सकते हैं। 

अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले की ड्रीम 11 टीम को लेकर बात की जाए तो विकेटकीपर के तौर पर जोस बटलर, रहमानुल्लाह गुरबाज और फिलिप साल्ट को टीम में मौका दिया जा सकता है। बेन डकेट, इब्राहिम जादरान और रहमत शाह को बतौर बल्लेबाज टीम में रख सकते हैं। बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक ठोका था। मोहम्मद नबी, जो रूट और अजमतुल्लाह उमरजई गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने में माहिर हैं। गेंदबाजी में राशिद खान और जोफ्रा आर्चर भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। 

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जॉस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), आदिल राशिद और मार्क वुड।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी और नूर अहमद।

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच की ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: जोस बटलर, रहमानुल्लाह गुरबाज, फिलिप साल्ट
  • बल्लेबाज: बेन डकेट (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह
  • ऑलराउंडर: मोहम्मद नबी, जो रूट (उपकप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई
  • गेंदबाज: राशिद खान, जोफ्रा आर्चर

यह भी पढ़ें:

AFG vs ENG: फ्री में कैसे देख पाएंगे अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी मैच, ये रही मैच की टाइमिंग

Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी की बादशाहत पर मंडराया बड़ा खतरा, 2 कीवी गेंदबाजों ने कर दिया ऐसा

Latest Cricket News