1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी की बादशाहत पर मंडराया बड़ा खतरा, 2 कीवी गेंदबाजों ने कर दिया ऐसा

Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी की बादशाहत पर मंडराया बड़ा खतरा, 2 कीवी गेंदबाजों ने कर दिया ऐसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 24, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 06:15 pm IST

IND vs PAK मैच में मोहम्मद शमी एक भी विकेट नहीं ले सके थे। हालांकि उससे पहले के मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया था।

IND vs NZ- India TV Hindi
मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड की टीम Image Source : AP/GETTY

Most Wickets in ICC Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी को कराची में आगाज हुआ था। अब तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं और छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट खोकर 236 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शांतो ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली। वहीं, जेकर अली ने 45 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने कमाल का प्रदर्शन किया। ब्रेसवेल ने 10 ओवर में महज 26 रन देकर बांग्लादेश के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 3 विकेट चटकाने वाले विलियम ओ'रूर्के ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट झटके। ओ'रूर्के ने 10 ओवर में 48 रन देकर 2 बल्लेबाजों का शिकार किया। इसके साथ ही दोनों गेंदबाजों ने मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली।

टॉप पर काबिज 3 गेंदबाज 

दरअसल, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में अब तीन गेंदबाजों के विकेट बराबर हो गए हैं। इनमें मोहम्मद शमी, माइकल ब्रेसवेल और विलियम ओ'रूर्के शामिल हैं। तीनों के नाम ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5-5 विकेट हो गए हैं। न्यूजीलैंड-बांग्लादेश मैच से पहले मोहम्मद शमी 5 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में टॉप पर थे, लेकिन अब कीवी गेंदबाजों ने भारतीय गेंदबाज की बादशाहत को चुनौती दे डाली है। 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • माइकल ब्रेसवेल- 5 विकेट (2 मैच)
  • विलियम ओ'रूर्के- - 5 विकेट (2 मैच)
  • मोहम्मद शमी- 5 विकेट (2 मैच)
  • हर्षित राणा- 4 विकेट (2 मैच)
  • कगिसो रबाडा- 3 विकेट (1 मैच)

मोहम्मद शमी की बात की जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेकर नया कीर्तिमान रचा था। वह ICC वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने थे। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ शमी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 8 ओवर में 43 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। शमी के नाम इस टूर्नामेंट में 5 विकेट हैं जबकि हर्षित राणा 4 विकेट अपनी झोली में कर चुके हैं। अब भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में 2 मार्च को शमी और कीवी गेंदबाजों के बीच आगे निकलने को लेकर जबरदस्त टक्कर होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल