1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL इतिहास में CSK के साथ दूसरी बार हुआ ऐसा, अब टीम के सामने मंडरा रहा ये बड़ा खतरा

IPL इतिहास में CSK के साथ दूसरी बार हुआ ऐसा, अब टीम के सामने मंडरा रहा ये बड़ा खतरा

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन काफी खराब रहा जिसमें उन्हें 13 में से अब तक 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, वहीं सीएसके पर अब अंतिम पायदान पर सीजन खत्म करने का खतरा भी मंडरा रहा है।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : AP एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2025 में सभी फैंस को मैदान पर जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी उसके बिल्कुल विपरीत ही नजारा देखने को मिला। सीएसके की टीम के लिए ये उनका अभी तक के आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे खराब सीजन साबित हुआ है। एकतरफ जहां टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर हो गई थी तो वहीं लीग स्टेज में 13 मुकाबले खेलने के बाद उन्हें 10 में हार का सामना करना पड़ा। अभी सीएसके को एक और मुकाबला खेलना है और ऐसे में यदि वह इसमें भी हार का सामना करते हैं तो ये उनके लिए अभी तक का सबसे खराब सीजन आईपीएल में साबित होगा।

सीएसके पर मंडरा रहा अंतिम पायदान पर सीजन खत्म करने का खतरा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लीग स्टेज में 13 मुकाबले खेलने के बाद जहां सिर्फ तीन को ही जीतने में सफल रही तो वहीं 10 मैचों वह गंवा चुके हैं, ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में अभी 6 अंकों के साथ अंतिम पायदान पर है। वहीं यदि सीएसके अपने आखिरी मैच में भी हार का सामना करती है तो इस स्थिति में वह आईपीएल 2025 सीजन की प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रहते हुए खत्म करेगी। वहीं जीत हासिल करने के बावजूद सीएसके को बड़े अंतर से मुकाबला जीतना होगा ताकि 9वें नंबर पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से उनका नेट रनरेट थोड़ा बेहतर हो सके इस परिस्थिति में वह 9वें नंबर पर रहते हुए सीजन का अंत करेंगे।

साल 2022 के बाद पहली बार गंवाए 10 मैच

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दूसरी बार लीग स्टेज में 10 मैचों में हार का सामना किया है, इससे पहले साल 2022 के सीजन में सीएसके ने कुल 10 मुकाबलों में हार का सामना किया था, जो उनका अभी तक के किसी एक सीजन में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन रहा। ऐसे में यदि इस सीजन के आखिरी मैच में भी सीएसके हार का सामना करती है तो ये उनके आईपीएल इतिहास का सबसे खराब सीजन बन जाएगा।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IPL में देखने को मिला अद्भुत नजारा, 2011 में किसी ने नहीं सोचा था की होगा ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News