1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK और माइक हसी की राहें हुईं जुदा, फ्रेंचाइजी ने IPL 2027 की तैयारियों को लेकर लिया एक और बड़ा फैसला

CSK और माइक हसी की राहें हुईं जुदा, फ्रेंचाइजी ने IPL 2027 की तैयारियों को लेकर लिया एक और बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2027 में खेले जाने वाले सीजन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें उनके कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और अब माइक हसी को फ्रेंचाइजी ने बैटिंग कोच के पद से हटा दिया है।

Mike Hussey- India TV Hindi
Image Source : AP माइक हसी

इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2027 में 20वां सीजन खेला जाएगा, जिसको लेकर इस साल के आखिर में प्लेयर ऑक्शन का आयोजन गोवा में होना है। अभी से अगले साल होने वाले सीजन को लेकर कई फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है, जिसमें एक नाम चेन्नई सुपर किंग्स का भी शामिल है जिनका पिछले दो सीजन से काफी खराब प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले साल होने वाले सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव कर रहा है, जिसमें अब उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइक हसी जो बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे उनसे अपनी राहों को जुदा कर लिया है। हसी को हटाने का यह फैसला आईपीएल 2027 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी की बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग योजना का हिस्सा है।

हसी साल 2018 से संभाल रहे थे बैटिंग कोच की जिम्मेदारी

माइक हसी ने आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर अपना आगाज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से किया था और रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने सीएसके के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के अंडर में साल 2018 में बैटिंग कोच की जिम्मेदारी को संभाला था जिसको वह पिछले सीजन तक निभा रहे थे। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन भी काफी शानदार देखने को मिला। हसी को बैटिंग कोच के पद से हटाने के फैसले के बारे में क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी की तरफ से आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी गई है।

जेम्स फॉस्टर का कार्यकाल भी सीएसके ने बढ़ाने से रोका

स्टीफन फ्लेमिंग के हेड कोच की पोजीशन से हटने के बाद सीएसके ने उनकी जगह पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को नियुक्त कर दिया है, जबकि नए गेंदबाजी कोच के रूप में उन्होंने मोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। अब माइक हसी के हटने के बाद सभी की नजरें नए बैटिंग कोच की नियुक्ति को लेकर टिकी हुई हैं। इसके अलावा पिछले सीजन फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को संभालने वाले जेम्स फॉस्टर का भविष्य अनिश्चित है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला फिलहाल रोक दिया है, ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि अगले साल सीएसके का पूरा नया कोचिंग स्टाफ देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

मयंक यादव ने फेंकी ऐसी तूफानी गेंद, हेटमायर को हवा लगने से पहले ही बिखर गईं थी उनकी गिल्लियां; देखें VIDEO

एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी ने लूटी महफिल, 37 गेंदों में जड़ा शतक; लगाए 11 छक्के

Latest Cricket News