A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 22 साल के खिलाड़ी ने शतक लगाने के साथ ध्वस्त किया सबसे बड़ा कीर्तिमान, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे

22 साल के खिलाड़ी ने शतक लगाने के साथ ध्वस्त किया सबसे बड़ा कीर्तिमान, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की टीम को 33 रनों से भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके 22 साल के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने इस मुकाबले में 107 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

Cooper Connolly- India TV Hindi
Image Source : AP कूपर कोनोली

आईपीएल 2026 के सीजन का 49वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें एसआरएच की टीम 33 रनों से मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 235 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 202 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि इस मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे 22 साल के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया जिसमें वह 107 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। कोनोली अपनी इस शतकीय पारी के दम पर एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया, जिसमें उन्होंने 10 साल पुराने क्विंटन डी कॉक के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है।

कोनोली बने आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले 22 के बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर कोनोली जो पहली बार अपने करियर में आईपीएल में खेल रहे हैं, उन्होंने जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपना शतक पूरा किया तो उसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतकीय पारी खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए। कोनोली ने इस मामले में क्विंटन डी कॉक के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है जब उन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। वहीं कूपर कोनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 22 साल 257 दिन की उम्र में शतकीय पारी खेली है।

आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स) - 22 साल 257 दिन उम्र बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2026)
  • क्विंटन डी कॉक (दिल्ली कैपिटल्स) - 23 साल 122 दिन उम्र बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साल 2016)
  • डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स) - 23 साल 153 दिन उम्र बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (साल 2010)
  • डेविड मिलर (पंजाब किंग्स) - 23 साल 330 दिन उम्र बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साल 2013)
  • कैमरून ग्रीन (मुंबई इंडियंस) - 23 साल 352 दिन उम्र बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2023)

क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा

कूपर कोनोली अब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबलों में एक मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। गेल ने साल 2018 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी, तो वहीं कूपर कोनोली के बल्ले से इस मैच में 107 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें

SRH इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर, PBKS और GT की कर ली है बराबरी

VIDEO: कमबैक करने के बाद भी नहीं सुधरे शशांक, क्लासेन का टपकाया लड्डू कैच, पोटिंग ने जमकर लिए मजे

Latest Cricket News