1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर, PBKS और GT की कर ली है बराबरी

SRH इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर, PBKS और GT की कर ली है बराबरी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 06, 2026 10:25 pm IST,  Updated : May 06, 2026 10:25 pm IST

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजों का कमाल पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह 20 ओवर्स में 235 रनों का स्कोर बनाने के साथ एक बड़े इतिहास को रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर हैं।

Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 49वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एसआरएच की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 20 ओवर्स में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 235 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजों का जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का नाम शामिल है, जिनके दम पर अब एसआरएच की टीम इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है।

हैदराबाद इस मामले में इतिहास रचने से एक कदम दूर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाद 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के मामले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की बराबरी करने में कामयाब हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8वीं बार आईपीएल 2026 के सीजन में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों ने साल 2025 के आईपीएल सीजन में 8-8 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यदि अगले मुकाबले में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब होती है तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रनों का स्कोर बनाने वाली टीम बन जाएगी।

आईपीएल के एक सीजन में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें

  • सनराइजर्स हैदराबाद - 8 बार (साल 2026)
  • पंजाब किंग्स - 8 बार (साल 2025)
  • गुजरात टाइटंस - 8 बार (साल 2025)

SRH ने इस मामले में की मुंबई इंडियंस की बराबरी

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक स्कोर बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस ने जहां आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 8वीं बार ये कारनामा करने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: कमबैक करने के बाद भी नहीं सुधरे शशांक, क्लासेन का टपकाया लड्डू कैच, पोटिंग ने जमकर लिए मजे

IPL Final मैच की मेजबानी छिनने पर KSCA हुआ खफा, कहा - हमें नहीं दी गई कोई जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल