A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, आखिर किन प्लेयर्स को मिली एंट्री

क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, आखिर किन प्लेयर्स को मिली एंट्री

इस वक्त क्रिकेट बोर्ड की ओर से नए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया जा रहा है। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी घोषणा की है। इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में कई नए खिलाड़ी आए हैं, वहीं कई बार भी हो गए हैं।

Jake Weatherald- India TV Hindi
Image Source : AFP जेक वेदराल्ड

एक और देश ने अपने क्रिकेट प्लेयर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें कई सारे उलटफेर और बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। कई नामी और बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं, वहीं कुछ नए और युवा प्लेयर्स को इसमें जगह दी गई है। खास बात ये है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जेक वेदराल्ड को कॉन्ट्रैक्ट देकर साफ कर दिया है कि वे ही आने वाले वक्त में टीम के लिए टेस्ट में ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2027.2027 के लिए अपने नेशनल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इसमें कई प्लेयर्स को जगह दी गई है, जो अगले करीब एक साल तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। खास बात ये है कि जेक वेदराल्ड के अलावा माइकल नेसर, ब्रेंडन डॉगेट के साथ टॉड मर्फी को भी जगह दी गई है। ये खिलाड़ी ​पिछले कई साल तक खेल रहे हैं, अब जाकर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 

अगले एक साल तक करीब 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

अगले करीब एक साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम करीब 20 टेस्ट मैच खेलते हुआ नजर आएगा। जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम होने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट खेलेगी। सभी की नजर अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर होगी, जग बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका शेड्यूल हाल ही में बीसीसीआई की ओर से जारी किया गया है।

​ये बड़े प्लेयर्स को गए हैं बाहर

इस बार ऑस्ट्रेलिया ने जिन प्लेयर्स को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया है, उसमें ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, लांस मॉरिस के अलावा उस्मान ख्वाजा का नाम शामिल है। बड़ी बात ये है कि युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। झाई रिचर्डसन को तो पिछली ही बार कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें विदा कर दिया गया है। 

CA मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27: जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम ज़म्पा
इन ब्रेंडन डॉगेट, जेक वेदराल्ड, माइकल नेसर, टॉड मर्फी

ये खिलाड़ी हो गए हैं इस बार बाहर: उस्मान ख्वाजा (रिटायर्ड), सैम कोंस्टास, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाई रिचर्डसन, मैट शॉर्ट। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

IPL 2026: IPL डेब्यू मैच में ही 22 साल के ऑलराउंडर ने मचाया तहलका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली?

Latest Cricket News