1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

 Published : Apr 01, 2026 06:50 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 06:50 am IST

आईपीएल 2026 के मैच लगातार चल रहे हैं, इसके साथ ही अंक तालिका में टीमें अपना अपना खाता खोल रही हैं। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल कैसी है, इसे देख लीजिए।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
IPL 2026 अंक तालिका Image Source : AP

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है। अब तक चार टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर खाता खोल लिया है। हालांकि चार टीमें ऐसी हैं, जो अपने मुकाबले तो खेल चुकी हैं, लेकिन उन्हें जीत के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच किस टीम ने अंक तालिका में बाजी मारी है और कौन सी टीम अपना पहला मैच जीतकर भी नीचे हैं, ये बात आपको जरूर जाननी चाहिए। 

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराने में कामयाबी हासिल की। हालांकि ये एक लो स्कोरिंग मैच था। गुजरात की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी, लेकिन इसके बाद भी पंजाब की टीम आखिरी ओवर में जाकर मैच को जीत सकी। ऐसे में पंजाब को जीत के दो अंक तो मिले, लेकिन उसे नेट रन रेट में कोई ज्यादा फायदा नहीं मिला है। अब तक राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस के अलावा पंजाब किंग्स अपने मैच जीत चुकी हैं। इन सभी टीमों के पास दो दो अंक हैं, लेकिन कौन सी टीम आगे है और कौन सी पीछे, इसका फैसला नेट रन रेट के आधार पर हो रहा है। वैसे भी आगे के स्टेज में जैसे जैसे टूर्नामेंट जाता जाएगा, नेट रन रेट काफी अहम भूमिका अदा करेगा।

राजस्थान रॉयल्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा ​बरकरार

अब तक खेले गए चार मैचों के बाद अंक तालिका की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। उसका नेट रन रेट 4.171 का है। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आरसीबी है, उसका नेट रन रेट 2.907 का है। मुंबई इंडियंस की टीम 0.687 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अब पंजाब किंग्स ने अभी अपना पहला मैच जीतकर चौथे नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उसका नेट रन रेट 0.509 का है। गुजरात टाइटंस, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके की टीमें भी अपना पहला मैच खेल चुकी हैं, लेकिन उन्हें अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। इन सभी के पास शून्य अंक हैं। 

आज एलएसजी और ​डीसी के बीच खेला जाएगा मुकाबला

इस बीच एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक अपना मैच नहीं खेला है। आज यानी बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसमें जो टीम जीतेगी, उसे भी दो अंक मिल जाएंगे। इसके साथ ही पहला राउंड भी पूरा हो जाएगा, जहां हर टीम कम से कम एक मैच खेल चुकी होगी। जब दूसरा राउंड शुरू होगा, तब मैच और अंक तालिका और भी ज्यादा रोचक हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: IPL डेब्यू मैच में ही 22 साल के ऑलराउंडर ने मचाया तहलका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली?

IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल