1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

 Published : Mar 31, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 01:48 pm IST

आईपीएल 2026 में टीमों के साथ ही बल्लेबाजों के बीच भी जंग चल रही है कि कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने सिर पर लगाए। हालांकि अभी तक सभी टीमों ने अपना पहला मुकाबला नहीं खेला है।

ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

आईपीएल 2026 में जहां एक ओर टीमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जुटी हैं, साथ ही खिलाड़ी भी रन बनाकर पहले नंबर पर पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। आपको पता ही है कि आईपीएल में जिस भी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए होते हें, उसके सिर पर ऑरेंज कैप सजाई जाती है। इस बार अब तक जो तीन मैच हुए हैं, उसमें विदेशी खिलाड़ी ने इस पर कब्जा किया हुआ है। हालां​​कि जब सभी टीमें एक एक मैच खेल चुकी होंगी, उसके बाद ये कैप बल्लेबाज को दी जाएगी। भारतीय प्लेयर्स भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस के रियान रिकल्टन ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ईशान किशन दूसरे पर

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के तीन मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने बनाए हैं। उन्होंने एक मैच खेलकर 81 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अब तक इस सीजन 81 के औसत से रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 4 चौके और आठ छक्के आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन आते हैं, जो इस साल सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान किशन ने अब तक 80 रन बना लिए हैं। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 में शामिल

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित अब मुंबई इंडियंस के कप्तान तो नहीं हैं, लेकिन ओपनिंग वे ही कर रहे हैं। रोहित ने एक मैच में 78 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के ठोके हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। कोहली ने अब तक एक मैच खेला है और इसमें 69 रन बनाए हैं। कोहली ने पांच चौके और पांच ही छक्के ठोके हैं। 

रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी और शार्दुल ठाकुर ने लिए हैं तीन तीन विकेट

बात अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो यहां पर तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने तीन तीन विकेट लिए हैं। रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी और शार्दुल ठाकुर के खाते में एक एक मैच खेलकर तीन तीन विकेट आ चुके हैं। जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा। ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा रोचक होती चली जाएगी। अभी तो केवल तीन मैच हुए हैं। कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने कोई मैच ही नहीं खेला है। देखना होगा कि ये जंग कहां पर जाकर खत्म होती है। 

यह भी पढ़ें 

PBKS vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे और कहां होगा मुकाबला

ODI World Cup 2027: डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए बांग्लादेश ने चली चाल, दो बार के चैंपियन पर बाहर होने का खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल