1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे और कहां होगा मुकाबला

PBKS vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे और कहां होगा मुकाबला

 Published : Mar 31, 2026 11:50 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 12:20 pm IST

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 2026 का चौथा मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होना है।

shreyas iyer and shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर Image Source : AP

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए इस साल के आईपीएल में पहला मुकाबला है, इसलिए अहम हो जाता है। पंजाब किंग्स की कप्तानी जहां एक ओर श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। इस बीच आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी, ये जानने की कोशिश करते हैं। 

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा पंजाब और गुजरात का मैच

आईपीएल में आज यानी मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच होगा। मैच का समय वही रहेगा, यानी शाम को साढ़े सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा, इससे आधे घंटे पहले सात बजे टॉस होगा। वैसे तो गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 3-3 मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। यानी टक्कर बराबरी की है। लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि गुजरात टाइटंस का पलड़ा हल्का सा भारी है। पंजाब किंग्स के पास श्रेयस अय्यर जैसा कप्तान तो है ही, साथ ही मार्कस स्टॉयनिस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे मैचविनर भी हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। शुभमन गिल के अलावा गुजरात टाइटंस के भी पास जॉस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी है, जो विरोधी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। 

गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी का जवाब नहीं, स्पिनर और फिनिशर्स भी जबरदस्त

अब बात करते हैं कि दोनों टीमों की मजबूती क्या है, जिसके आधार पर टीम जीत दर्ज कर सकती है। गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी काफी मजबूत नजर आती है। कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर आएंगे। साई ने पिछले साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया था। टीम के पास राशिद खान और साई ​किशोर के रूप में जबरदस्त स्पिन जोड़ी है, जो बीच के ओवर्स में ज्यादा रन नहीं बनाने देते। साथ ही आखिरी ओवर्स के लिए टीम के पास राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ी भी हैं। 

 

पंजाब टीम की ये है ताकत

बात अगर पंजाब किंग्स की करें तो टीम पिछले साल के आईपीएल में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। टीम पास प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के रूप में विस्फोटक बल्लेबाज हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि इनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है। टीम के पास मार्कस स्टॉयनिस, मार्को जानसन और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे दिग्गज ऑलराउंडर हैं। जो टीम की ताकत बढ़ाते हैं। बीच में टीम श्रेयस अय्यर पर ज्यादा आश्रित नजर आएगी। इन सभी चीजों पर नजर डालें तो पता चलता है कि आज के मैच में गुजरात टाइटंस का पलड़ा हल्का सा भारी है और ये टीम मैच जीत सकती है। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए बांग्लादेश ने चली चाल, दो बार के चैंपियन पर बाहर होने का खतरा

CSK की हार का कौन है सबसे बड़ा विलेन, आउट होकर DRS भी किया बर्बाद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल