1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK की हार का कौन है सबसे बड़ा विलेन, आउट होकर DRS भी किया बर्बाद

CSK की हार का कौन है सबसे बड़ा विलेन, आउट होकर DRS भी किया बर्बाद

 Published : Mar 31, 2026 08:16 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 08:16 am IST

सीएसके को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस​ हार के लिए पूरी टीम जिम्मेदार है, लेकिन एक खिलाड़ी ने टीम का ज्यादा नुकसान करा दिया है।

Ayush Mhatre- India TV Hindi
आयुष म्हात्रे Image Source : ANI

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 का आगाज कुछ खास नहीं रहा। टीम को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ये टीम के लिए कोई शुभ संकेत नहीं हैं। बड़ी बात ये है कि टीम को बड़े अंतर से हार मिली है, इसलिए उसका नेट रन रेट भी नीचे गिर गया है। अब बड़ा सवाल ये है कि इस हार के लिए वैसे तो पूरी टीम जिम्मेदार है, लेकिन सबसे बड़ा विलेन किसे कहा जाए, जिसने रन तो नहीं बनाए, साथ ही डीआरएस भी बर्बाद कर दिया है। 

सीएसके लिए संजू सैमसन का खास नहीं रहा आगाज

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतरी। संजू सैमसन राजस्थान से अब सीएसके आ गए हैं और कप्तान रुतुराज तो पहले से ही पारी का आगाज करते रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ पहला विकेट तभी गिर गया था, तब टीम का स्कोर केवल 14 रन था। संजू सैमसन सीएसके के लिए डेब्यू करते हुए केवल 6 रन ही बना सके। इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। तब टीम का स्कोर 19 ही रन था। इस बीच तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष म्हात्रे। जो अभी युवा हैं और उनसे काफी उम्मीद हैं, लेकिन उन्होंने जो किया, वो किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता। आयुष म्हात्रे पहली ही बॉल पर डक पर आउट हो गए। 

आयुष म्हात्रे ने बर्बाद किया अपनी टीम का एक डीआरएस

आयुष म्हात्रे आउट होने के बाद भी ये मानने के लिए तैयार नहीं थे कि वे आउट हैं। उन्होंने डीआरएस ले लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और सीधे कीपर ध्रुव जुरेल के दस्तानों में चली गई। जब बॉल और बैट का सम्पर्क होता है तो सबसे पहले बल्लेबाज को ही पता चला है, लेकिन आयुष म्हात्रे को आखिर पता कैसे नहीं चला, ये अपने आप में ताज्जुब की बात है। आयुष म्हात्रे पिछले कई साल से अलग अलग जगह क्रिकेट खेल रहे हैं और भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान भी हैं। ऐसी बड़ी गलती वे कैसे  कर सकते हैं। आयुष म्हात्रे आउट तो हुए ही, साथ ही एक डीआरएस भी खराब करके चले गए। 

एक ही स्कोर पर गिर गए दो विकेट

जब कप्तान रुतुराज गायकवाड आउट हुए थे, तब टीम का स्कोर केवल 19 रन था और जब आयुष म्हात्रे आउट हुए, उस वक्त भी स्कोर 19 ही रन था। यानी एक ही स्कोर पर दो विकेट गिर गए। इससे समझा जा सकता है कि टीम को किस जगह छोड़कर आयुष म्हात्रे गए। इसके बाद टीम वहां से ​बाहर निकल ही नहीं पाई। अगर आयुष म्हात्रे कुछ रन बनाते और टिके रहते तो बाद के बल्लेबाजों के लिए मौका बनता कि वे आने वाले वक्त में टीम को बड़ा स्कोर बनाकर देते, लेकिन लगातार विकेट गिरने से ऐसा हो ही नहीं पाया। 

यह भी पढ़ें 

पीएसएल में एक और बवाल, सिकंदर रजा को होटल के अंदर लेकर गए शाहीन अफरीदी, ठोका मोटा जुर्माना

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में उलटफेर, इस टीम ने कर लिया पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल