1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL Auction 2027 के लिए 146 प्लेयर का नाम आया सामने, सिर्फ 27 स्लॉट के लिए लगेगी बोली

WPL Auction 2027 के लिए 146 प्लेयर का नाम आया सामने, सिर्फ 27 स्लॉट के लिए लगेगी बोली

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 19, 2026 07:42 pm IST,  Updated : Oct 19, 2026 07:42 pm IST

WPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी। इस ऑक्शन में 5 टीमें मिलकर 146 खिलाड़ियों में से 27 नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में चुनेंगी।

Mumbai Indians- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस Image Source : GETTY

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन की पूरी तैयारी हो गई है। इस ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगा, जिसके लिए कुल 146 प्लेयर को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, सभी टीमों के पास खिलाड़ियों को चुनने के लिए सिर्फ 27 स्लॉट खाली हैं, इसलिए अपनी पसंद की खिलाड़ी को खरीदने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऑक्शन में शामिल 146 खिलाड़ियों में से 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में 14 अनुभवी और 13 नए खिलाड़ी शामिल हैं। इस विदेशी लिस्ट में एसोसिएट देशों की 6 खिलाड़ी भी हैं।

20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली है स्लॉट 

WPL 2027 की नीलामी में कुल 27 खाली स्लॉट हैं। यह स्लॉट 20 भारतीय खिलाड़ियों के लिए और 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। कुल खिलाड़ियों और कम स्लॉट को देखते हुए सभी टीमों को अपनी जरूरत के हिसाब से बहुत सोच-समझकर रणनीति बनानी होगी। इस बार ऑक्शन में बिना अनुभव वाले (अनकैप्ड) भारतीय खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा है, जहां कुल 97 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 22 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

सोफिया डंकली और सोफी मोलिन्यूक्स का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा

ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स का है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। वहीं, भारत की जी. कमालिनी और किरण नवगिरे के अलावा विदेशी खिलाड़ी हीदर ग्राहम और जेस जोनासन का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। इसके अलावा, कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अपना नाम दर्ज कराया है।

कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन?

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी। कोच्चि में होने वाले इस ऑक्शन के दौरान सभी टीमें खाली स्लॉट के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी और अपनी टीम को ज्यादा मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करेंगी।

मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे मुकाबले

पिछले साल की तरह 2027 सीजन में भी मुंबई का CCI और वड़ोदरा का कोटांबी स्टेडियम मुख्य मैदान होंगे। सीजन-4 के मैच भी इन्हीं दोनों जगहों पर खेले गए थे और 5 फरवरी को वड़ोदरा में फाइनल मुकाबला हुआ था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस टूर्नामेंट की मौजूदा विजेता टीम है। अब सभी टीमों की निगाहें 28 अक्टूबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) पर टिकी हैं, जहां सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को और मजबूत करने की तैयारी करेंगी।

यह भी पढ़ें

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, प्रज्ञान ओझा बने नए सेलेक्शन कमिटी के चीफ, रमेश पवार भी हुए शामिल

जसप्रीत बुमराह को तीनों फॉर्मेट नहीं खेलना चाहिए, टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने क्यों दिया ऐसा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।