मलान बने आयरलैंड क्रिकेट टीम को कोच, ग्राहम फोर्ड की लेंगे जगह
मलान बने आयरलैंड क्रिकेट टीम को कोच, ग्राहम फोर्ड की लेंगे जगह
India TV Sports Desk
Published : Jan 04, 2022 08:24 pm IST, Updated : Jan 04, 2022 08:29 pm IST
आयरलैंड क्रिकेट टीम को हेनरिक मलान के रुप में नया कोच मिला है। क्रिकेट आयरलैंड ने 4 जनवरी को ये जानकारी दी।
Image Source : CRICKET IRELANDहेनरिक मलान
डबलिन| आयरलैंड क्रिकेट टीम को हेनरिक मलान के रुप में नया कोच मिला है। क्रिकेट आयरलैंड ने 4 जनवरी को ये जानकारी दी। मलान ने तीन साल का करार किया है और वह हमवतन ग्राहम फोर्ड की जगह लेंगे और मार्च 2022 से काम शुरू करेंगे।
मलान न्यूजीलैंड ए टीम के भी मुख्य कोच रहे हैं और उन्होंने सीनियर टीम के साथ बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभाई है। वह वर्तमान में ऑकलैंड के एसेस प्रभारी हैं, जिसे उन्होंने 2019-20 फोर्ड ट्रॉफी में सफलता के लिए निर्देशित किया था।
मलान की नियुक्ति पर क्रिकेट आयरलैंड के उच्च प्रदर्शन निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने कहा, "हम मुख्य कोच के रूप में हेनरिक को चुन कर खुश हैं और वह अंतर्राष्ट्रीय टीम को आगे ले जाने में तत्पर हैं।