चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने चेन्नई के सामने 195 रन का टारगेट रखा था, लेकिन उनकी टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई। आईपीएल 2020 से लेकर अब तक चेन्नई को जब भी 175 या उससे अधिक रनों का टारगेट मिला है, वहां उनकी टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 175 रन के टारगेट को चेज करने में चेन्नई के बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं।
सिर्फ दो बार 175+ रन का टारगेट हासिल कर पाई हुई CSK
IPL 2020 से CSK को 175 से ज्यादा का टारगेट चेज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान CSK को 18 मैचों में 175 या इससे अधिक रनों का टारगेट मिला है और इस दौरान उन्हें सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है और 16 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यानी कि जब-जब CSK को 175 या उससे अधिक रनों का टारगेट मिला है, वहां उनकी टीम को अधिकतर मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यह एक ऐसा एरिया है जहां उनके बल्लेबाजों को ध्यान देने की जरूरत है।
आखिरी बार 2019 में हासिल किया था 180 प्लस रन का टारगेट
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 180 प्लस रन का टारगेट साल 2019 में चेज किया था। तब से लेकर अब तक 14 बार चेन्नई को 180+ रन का टारगेट मिला है, लेकिन हर बार उनकी टीम उस टारगेट को चेज करने में नाकाम रही है। हालांकि 2019 से लेकर अब तक चेन्नई (2021 & 2023) ने दो बार ट्रॉफी भी अपने नाम की है। लेकिन जिस मैच में 180 प्लस का टारगेट मिला, उसे वो हासिल कर पाने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई की टीम को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
इस सीजन कैसा रहा है CSK का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो उनकी टीम ने अब तक इस सीजन कुल छह मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ दो में जीत मिली है, वहीं 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। चेन्नई की टीम इस सीजन अपने दो मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीतने में कामयाब रही है। चेन्नई का अगला मैच अब 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ है।
यह भी पढ़ें
CSK वर्सेस SRH मैच के बाद कैसा है IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल, हैदराबाद की टॉप-4 में एंट्री
Orange Cap & Purple Cap: गिल से एक दिन में छिना नंबर-1 का ताज, पर्पल कैप पर CSK के गेंदबाज का कब्जा
Latest Cricket News