1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के लिए आई बुरी खबर, 31 साल का तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

CSK के लिए आई बुरी खबर, 31 साल का तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

IPL 2026 के आगाज से पहले 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

Nathan Ellis- India TV Hindi
Image Source : AFP नाथन एलिस

Nathan Ellis ruled out of the IPL 2026​: इंडियन प्रीमियर लीग का अभी आगाज भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लग गया है। IPL 2026 से पहले चेन्नई के धाकड़ तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी से बॉलिंग यूनिट में एक खालीपन आ गया है, खासकर अहम डेथ ओवर्स में, जहां उनसे एक अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी।

CSK के CEO ने की पुष्टि

31 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वे समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे। CSK के CEO के.एस. विश्वनाथन ने यह जानकारी दी। CSK के CEO के.एस. विश्वनाथन ने स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ा झटका है। एलिस एक अहम गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवर्स में। हम उनकी जगह किसी और खिलाड़ी की तलाश कर रहे हैं।

साल 2022 से चेन्नई की टीम डेथ-ओवर्स स्पेशलिस्ट के तौर पर मथीशा पथिराना पर निर्भर थी, लेकिन पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया। बता दें, नाथन को CSK ने IPL 2026 के ऑक्शन से पहले रिटने किया था, लेकिन इस सीजन वह टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। अब CSK मैनेजमेंट को जल्द से जल्द नाथन का रिप्लेसमेंट खोजना होगा।

इस बीच, विश्वनाथन ने यह भी कहा कि विदेशी खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में कैंप में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम एशिया में आए संकट का उनके विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा योजनाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। नूर अहमद पहले ही पहुंच चुके हैं, जबकि जेमी ओवरटन के आज रात चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है।

छठे खिताब की तलाश में चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी खिताब साल 2023 में जीता था। पिछले 2 सीजन चेन्नई की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस सीजन फैंस को टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन नाथन एलिस के बाहर होने से इन उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। अब देखना होगा कि टीम नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर किस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करती है।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।

यह भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News