1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 19, 2026 10:13 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 10:13 am IST

आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे, जिसमें एलएसजी टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ ट्रेनिंग के दौरान दोनों की बातचीत का वीडियो सामने आया है जो अब खूब वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant And Arjun Tendulkar- India TV Hindi
ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर Image Source : SCREENGRAB/X/LSG

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर सभी 10 टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। इस बार आईपीएल सीजन में अर्जुन तेंदुलकर जो अब तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे वह लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। अर्जुन इसी को लेकर लखनऊ टीम से कुछ दिन पहले जुड़ गए थे, जिसमें वह इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं। वहीं इसी दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी हैं और दोनों के बीच बल्ले के वजन को लेकर बात हो रही और इसमें अर्जुन ने अपने पापा सचिन तेंदुलकर के बल्ले का वजन जब ऋषभ पंत को बताया तो सुनकर बिल्कुल हैरान रह गए।

अर्जुन ने बताया क्यों उन्होंने चुना भारी बल्ला

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने अर्जुन तेंदुलकर से उनके बल्ले के वजन के बारे में पूछा तो इसके जवाब में अर्जुन ने बताया कि उसका वजन लगभग 1200 से 1220 ग्राम के बीच है। इसके बाद अर्जुन ने बताया कि बस गेंद बल्ले से छूते ही चली जाती है। पापा तो 1310-1315 वजन वाला बल्ला इस्तेमाल करते थे। मैं तो 1200 से हल्के बल्ले से खेलता ही नहीं हूं। बता दें कि सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के बल्ले के वजन को लेकर अक्सर वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा देखने को मिलती थी, जिसमें ये सामने आता था कि वह अपने खेल के दिनों में भारी बल्ले का इस्तेमाल करते थे, जिसके बाद अपने पापा की तरह अर्जुन भी भारी बल्ले से खेलना पसंद करते हैं।

तुम तो शादी के अगले दिन ही ट्रेनिंग करने चले गए

ऋषभ पंत ने अर्जुन के साथ इस बातचीत के दौरान उनकी शादी को लेकर भी चर्चा की जिसमें उन्होंने पूछा कि तुम अपनी शादी के अगले दिन ही युवी पाजी के साथ ट्रेनिंग करने के लिए चले गए थे, तुम तो बहुत ही उत्साही हो। वहीं ऋषभ पंत ने किसी भी तरह की मदद के लिए अर्जुन को बोला। बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था, जिसके बाद उनसे इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। एलएसजी की टीम को आगामी सीजन में अपना पहला मुकाबला एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

एबी डिविलियर्स ने IPL 2026 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों RCB फिर से जीत सकती है लगातार दूसरा खिताब

IPL 2026: रोहित, धोनी और विराट, तीनों दिग्गजों के निशाने पर होगा ABD का बहुत बड़ा कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल