A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs RR: चेन्नई फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत! दो दिग्गजों के बिना पहली बार खेलने उतरेगी येलो आर्मी

CSK vs RR: चेन्नई फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत! दो दिग्गजों के बिना पहली बार खेलने उतरेगी येलो आर्मी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के पहले मैच में एक नए अवतार में नजर आएगी। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि CSK के दो दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

CSK- India TV Hindi
Image Source : AP चेन्नई सुपर किंग्स

MS Dhoni and Suresh Raina: IPL 2026 में ऐसा पहली बार होगा जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना के बिना खेलने उतरेगी। चेन्नई फ्रेंचाइजी इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है। चेन्नई की फ्रेंचाइजी पहले अनुभवी प्लेयर्स को मौका देने के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब उनकी टीम युवा प्लेयर्स में निवेश कर रही है। चेन्नई की टीम ने इस फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए इस सीजन के लिए एक युवा टीम को तैयार किया है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब उनकी टीम एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के बिना खेलने उतरेगी।

CSK फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं एमएस धोनी और सुरेश रैना 

पहली बार, जब 2008 में IPL के पहले सीजन की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स टीम बनी थी, तो दो खिलाड़ियों को टीम का सबसे बड़ा चेहरा माना गया था। ये दो भारतीय बल्लेबाज थे, सुरेश रैना और MS धोनी। हालांकि मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन, डग बोलिंजर, एल्बी मोर्कल और शेन वॉटसन जैसे कई खिलाड़ी सुपर किंग्स के लिए IPL में खेल चुके हैं, लेकिन ये दो भारतीय दिग्गज हमेशा CSK के फैंस के दिलों में 'थाला' और 'चिन्ना थाला' बनकर बसे रहे हैं। यह पहला सीजन होगा जब टीम इन दोनों भारतीय दिग्गजों के बिना मैदान पर उतरेगी। रैना ने तो इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, वहीं धोनी सीजन की शुरुआत में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड IPL में

आपको बता दें कि कुछ सालों में, MS धोनी IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने इस लीग में 278 मैच खेले हैं और उनके नाम 100 पारियों में नाबाद रहने का एक अनोखा रिकॉर्ड है। धोनी ने इस दौरान 38.30 की औसत और लगभग 138 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है, जिसमें आईपीएल और CLT20 के मुकाबले शामिल हैं। सुरेश रैना ने 200 से ज्यादा IPL मैच खेले हैं और इस दौरान 5528 रन बनाए हैं। रैना CSK टीम के लिए IPL के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने गुजरात लायंस के लिए खेले गए दो सीजन में भी 841 रन बनाए थे। धोनी ने भी 2016-17 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए वे दो सीजन खेले थे, जिसमें वे सिर्फ 576 रन ही बना पाए थे।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: आईसीसी ने बनाया खास प्लान, पहले से और बड़ा होगा वनडे विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान, कौन करेगा उनके साथ पारी का आगाज

Latest Cricket News