वैभव सूर्यवंशी, जो इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा हिट क्रिकेटर बने हुए हैं, वे आज मैदान में उतरेंगे। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज मुकाबला होगा। इसमें वैसे तो कई खिलाड़ी अपना अपना जलवा दिखाएंगे, लेकिन सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी कि वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही सवाल ये भी है कि आज उनके साथ पारी का आगाज कौन करेगा।
संजू सैमसन अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
आईपीएल 2026 में आज तीसरा दिन है। आज भी शाम को एक मुकाबला खेला जाएगा। इसमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी वक्त के बाद संजू सैमसन के बिना मैदान में उतरेगी। संजू सैमसन अब सीएसके चले गए हैं। आज वे अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। अब सवाल है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा।
रियान पराग कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस बार रियान पराग कर रहे हैं। पराग इससे पहले भी टीम की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन इस बार वे फुल टाइम कप्तान बने हैं। इस संजू सैमसन टीम से जा चुके हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करेंगे। वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल के हो गए हैं। इससे पहले जब वे पिछले साल आईपीएल खेल रहे थे, तब उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया था, इसके बाद वे छा गए थे। इसके बाद वे भारत की अंडर 19 टीम में खेलते हुए दिखाई दिए। जब भी वैभव खेलने के लिए उतरे, एक अलग ही बज नजर आया।
इस बार होगी वैभव की असली परीक्षा
अब इस साल दरअसल वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा होगी। पिछली बार तो वे नए थे, ऐसे में गेंदबाजों को उनके खेलने का तरीका नहीं पता था, लेकिन अब उन्होंने काफी मैच खेल लिए हैं, इसलिए गेंदबाजों के पास अब उनकी बारीक गलतियां पर भी नजर रहेगी। ऐसे में वे वैभव कैसे रन बनाएंगे, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। आज शाम को वे सीएसके के तगड़े गेंदबाजी आक्रामण के सामने खेलने उतरेंगे। देखना होगा कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।
अब तक ऐसा रहा है वैभव का आईपीएल करियर
वैभव ने अब तक आईपीएल के केवल 7 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 252 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। वैभव ने 18 चौके और 24 छक्के ठोके हैं। पिछले ही साल उन्होंने धमाकेदार अंदाज में शतक लगाया था, जिसकी यादें अभी तक ताजा हैं। उनके नाम एक अर्धशतक भी है।
यह भी पढ़ें
KKR की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन है, एक खिलाड़ी ने कर दिया खेल
पीएसएल में हो रही है बॉल टैम्परिंग, खुल गई थर्ड क्लास लीग की पोल