पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग का शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। इस बीच इस टूर्नामेंट में बॉल टैम्परिंग का बड़ा मामला सामने आया है। शुरुआती दिनों में ही इस लीग की पोल खुलते हुए नजर आ रही है। पाकिस्तानी गेंदबाज किस तरह गेंद से छेड़छाड़ करते हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन फिर से आए इस मामले ने क्रिकेट की दुनिया में हलचल जरूर मचा दी है।
लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला
दरअसल पीएसएल में रविवार को लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए और कराची के सामने 129 रनों का लक्ष्य रखा। मैच की दूसरी पारी चल रही थी। कराची ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बना लिए थे। इस बीच कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी ने मैच का आखिरी ओवर हारिस राउफ को सौंप दिया। इससे पहले कि ओवर शुरू हो पाता। कप्तान शाहीन, गेंदबाज राउफ और फखर जमां एक साथ खड़े हुए। सभी ने बातचीत करते हुए गेंद को अपने अपने हाथ में लिया।
आखिरी ओवर के शुरू होने से पहले बदली गई बॉल की कंडीशन
आखिरी ओवर में कराची को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। यानी मैच फंसा हुआ था। ओवर शुरू होने से पहले काफी देर तक लाहौर की टीम के बीच चर्चा होती रही, इससे टीम पर पेनाल्टी लगाई गई। यानी अब आखिरी ओवर में रिंग के बाहर केवल चार ही फील्डर रखे जा सकते हैं। इस बीच कप्तान और अंपायर के बीच काफी देर बात हुई। बाद में पता चला कि गेंद की कंडीशन बदल गई है। इसके बाद अंपायर ने पांच रन की पेनाल्टी डाल दी। इसके बाद कराची ने आखिरी ओवर में जरूरी रन जुटाकर मैच अपने नाम कर लिया।
अंपायर ने गंभीरता से लिय पूरा मामला
मामला ये हुआ कि जब शाहीन, हॉरिस और फखर जमां बॉल लेकर बात कर रहे थे, उसी दौरान अंपायर फैसल अफरीदी ये पूरा मामला देख रहे थे। कुछ देर बाद अंपायर ने जब बॉल मांगी तो पता चला कि गेंद की दशा बदल चुकी है। अंपायर अफरीदी ने दूसरे अंपायर शरफुद्दौला के साथ भी काफी देर तक बात की। इसके बाद ये तय हो गया कि बॉल की कंडीशन को जानबूझ कर बदला गया है। जब मैच समाप्त हो गया, तब कप्तान शाहीन अफरीदी ने कहा कि उन्हें बॉल टैम्परिंग के बारे में कुछ पता नहीं है। अफरीदी बोले कि वे देखेंगे कि ये सब कैमरे में है कि नहीं। पांच रन की पेनाल्टी क्यों लगाई गई, इसको लेकर भी अफरीदी को कुछ नहीं पता। अब देखना होगा कि आगे इस पूरे मामले पर क्या होता है या फिर इसे यूं ही दबा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
MS Dhoni Update: क्या एमएस धोनी आज का मैच नहीं खेलेंगे, जान लीजिए ताजा अपडेट
रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया अपना ही रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ बैटिंग कर बनाया कीर्तिमान